Home चंदौली जला ट्रांसफार्मर बदले नही जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जला ट्रांसफार्मर बदले नही जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

0
जला ट्रांसफार्मर बदले नही जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जला ट्रांसफार्मर बदले नही जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ट्रांसफार्मर नही लगने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ताजपुर में ग्रामीण

सकलडीहा। ताजपुर गांव के स्कूल के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह से जला हुआ है। शिकायत के बाद भी जेई की ओर से आज कल लगाने का आश्वासन दिया जा रहा है। बुधवार की देर शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं लगने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिजली के अभाव में स्कूली बच्चें से लेकर ग्रामीण परेशान है। इसके बाद भी समस्या को लेकर जेई अनजान बने हुए है। शीध्र ट्रांसफार्मर नहीं लगने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया।
ताजपुर गांव के नहर के समीप परिषदीय विद्यालय के पास 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। बीते एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर जल जाने से इस भीषण गर्मी में लोगों दिन रात परेशान है। सभी इलेक्ट्रानिक सामान शोपीश बन गया है। गर्मी और उमस के कारण लोगों की रातो की नींद हराम होगया है। बिजली के अभाव में स्कूली बच्चे और शिक्षक परेशान है। शिकायत के बाद भी विभागीय जेई सिर्फ आज कल में लगाये जाने का कोरमपूर्ति कर रहे है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने विभागीय कोरमपूर्ति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ऑनलाइन शिकायत के बाद भी उपभोक्ता बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी के कारण परेशान है। इस बाबत अवर अभियंता रविन्द्र कुमार राय ने बताया कि ट्रासफार्मर गुरूवार को दोपहर में भेजा गया है। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति ट्रांसफार्मर हीट करने के बाद शुरू करा दिया जायेगा। इस मौके पर विरोध जताने वालों में तुलसी चौहान, तेजू यादव,मंजय,विक्की, डबलू राय अरविंद,सुबेदार,मुंशी, परमेश यादव सहित अन्य ग्रामीण रहे।

Previous article शिक्षा से संस्कार और मिलता है आत्म सम्मान:डा.संत
Next article जल निगम की पाइप लगने पर पेयजल आपूर्ति हुई बहाल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page