Home क्राइम वाहन चुराने आये चोर को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के किया हवाले

वाहन चुराने आये चोर को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के किया हवाले

0
वाहन चुराने आये चोर को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के किया हवाले
वाहन चुराने आये चोर को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के किया हवाले

सकलडीहा। चतुर्भुजपुर स्थित कस्बा में अमावल गांव निवासी अनिल सिंह के घर में रविवार की देर रात पेड़ के सहारे दो चोर घुस गए। दो मंजिला घर खंगालने के बाद बाहर खड़ी कार को खोलकर सामान लेकर चले गये। गाड़ी की आवाज सुनकर परिजन जाग गये। इसी बीच एक चोर का बैग घर के पास छूट गया था। जैसे ही पहुंचा परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही एक चोर मौका देख फरार होगया। पुलिस चोरों का क्राइम हिस्ट्रीरी खंगालने में जुट गयी है।
अमावल गांव निवासी अनिल सिंह की चतुर्भुजपुर में किराने की दुकान है। दुकान के दूसरे मंजिल पर अनिल सिंह के बड़े भाई राधेश्याम सिंह रहते है। रात 10 बजे खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। रात करीब 12 बजे दुकान के पास में लगे नीम के पेड़ के सहारे दो चोर उनके छत पर चढ़ गये। सो रहे परिजनों का घर खगालते हुए कीमती सामान को दुकान के नीचे खड़ी कार को खोलकर उसमें रखकर कार सहित भाग निकले। कार की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गयी। आसपास वाहन नही दिखायी देने पर पुलिस को सूचना दिया। इसी बीच एक चोर का बैग दुकान के समीप एक मड़ई में भूल जाने पर लेने के लिये पहुंच गया। दोबारा आने पर परिजन दौड़कर नीचे आये और कार को रोककर शोर मचाने लगे। इसी बीच ग्रामीणों की भीड़ जुट गया। ग्रामीणों को देख एक चोर भाग निकला। दूसरे को ग्रामीणों ने कार सहित पकड़कर पुलिस को सूचित करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। साक्ष्य जुटाकर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Previous article पुलिया और सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में लगा भीषण जाम
Next article रतनपुरा से चतुर्भुजपुर क्षतिग्रस्त मार्ग वर्षो से जर्जर,आवागमन में परेशानी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page