Home चंदौली रतनपुरा से चतुर्भुजपुर क्षतिग्रस्त मार्ग वर्षो से जर्जर,आवागमन में परेशानी

रतनपुरा से चतुर्भुजपुर क्षतिग्रस्त मार्ग वर्षो से जर्जर,आवागमन में परेशानी

0
रतनपुरा से चतुर्भुजपुर क्षतिग्रस्त मार्ग वर्षो से जर्जर,आवागमन में परेशानी
रतनपुरा से चतुर्भुजपुर क्षतिग्रस्त मार्ग वर्षो से जर्जर,आवागमन में परेशानी

आए दिन राहगीर गिरकर हो रहे चोटिल,जिम्मेदार अनजान

दरियापुर घरचित मार्ग पर बनी रतनपुरा-चतुर्भुजपुर मार्ग जर्जर

सकलडीहा। क्षेत्र के दरियापार-घरचित माइनर की पटरी पर बनी सड़क रतनपुरा से चतुर्भुजपुर तक जर्जर हो चुकी है।आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अनजान बने हुए है। ग्रामीणो का कहना है कि बरसात के दिनों और ज्यादा परेशानी बढ़ जाती है। इनलोगो सड़क मरम्मत की मांग उठाई है।
दरियापुर-घरचित माइनर की पटरी पर बथावर से चतुर्भुजपुर वाया घरचित होते हुए पक्की सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क पर दर्जनो गांवो के लोगो सहित बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसके साथ ही यह सड़क चन्दौली से सैदपुर मार्ग को भी जोड़ती है। लेकिन विडम्बना यह है कि यह सड़क चन्दौली सैदपुर मार्ग से चतुर्भुजपुर तक क्षतिग्रस्त हो चुकी है। गिट्टिया उखड़कर किनारे लग चुकी है। आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल होते है। बच्चा सिंह,घनश्याम सिंह,पनारू सिंह,मिंटू सिंह का कहना है कि जब से सड़क बनी है एक बार भी मरम्मत का कार्य नही हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के दिनों में होती है। गढ्ढो में पानी भर जाने से गहराई का पता नही चलता है।और लोग फिसलकर गिरते है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओ मरीजों और बच्चो को होती है। लोगों ने चेताया कि जल्द सड़क की मरम्मत नही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Previous article वाहन चुराने आये चोर को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के किया हवाले
Next article नोनार गांव की धसी पुलिया धसी दुर्घटना को दे रहा दावत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page