Home क्राइम बाइक की टक्कर में दो गंभीर,रेफर

बाइक की टक्कर में दो गंभीर,रेफर

0
बाइक की टक्कर में दो गंभीर,रेफर

बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो घायल हालात गंभीर जिलाअस्पताल रेफर

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के धरहरा उकनी मुख्य मार्ग के समीप मंगलवार की देर शाम आमने-सामने बाइक टक्कर हों जाने से दो बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए।जानकारी के अनुसार घायल पंकज कुमार भारती 30 पुत्र पंचम भारती सकलडीहा अंबेडकर गांव निवासी जो कमालपुर के चिलबिल गाँव से मजदूरी का कार्य करने कर बाद वापस सकलडीहा अपने घर आ रहा था।वही दूसरा घायल कमालपुर गांव निवासी गगन यादव 30 वर्ष पुत्र पंचम यादव जो सकलडीहा अपने निजी कार्य से आया हुवा था वही पुनः अपने घर कमालपुर जा रहा था।की अचानक दोनों की बाइक असंतुलित हो जाने से दोनों बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो जाने के कारण दोनों बाइक सवार घायल हो गए वहीं ग्रामीणों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोनों घायलों को भर्ती कराया गया ।वही डॉ0 बीके प्रसाद,फार्मासिस्ट राजकिशोर वर्मा ने दोनों घायलों का तत्काल प्राथमिक इलाज करना शुरु कर दिया इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

इनसेट

सराहनीय सकलडीहा थानाध्यक्ष व पुलिस डायल 100 न0 के सतर्कता से दूसरे घायल की मिली जानकारी पुलिस ने घायल गगन यादव के परिजनो को दी जानकारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page