Home Uncategorized पुलिस ने ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की हुई जांच,कार्यवाई

पुलिस ने ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की हुई जांच,कार्यवाई

0
पुलिस ने ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की हुई जांच,कार्यवाई

जनपदीय पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से शराब की दुकानों के आस पास व सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के विरुद्ध चेकिंग कर कार्रवाई की गई

जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 42 शराबियों के विरूद्ध की गई कार्रवाई। कार्यवाही के साथ ही मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, के प्रति किया जा रहा जागरूक

चन्दौली। सड़क, कार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना या शराब पीकर गाड़ी चलाना दंडनीय अपराध है, ऐसा करना आपके लिए और दूसरे के लिये खतरनाक साबित हो सकता है। यह जरूरी बातें सभी जानते हैं लेकिन जो नहीं मानते उनके लिये जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर उनके विरूद्ध कार्रवाई की गई।

चन्दौली में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, रंगबाजी, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। एक बार से अधिक पकड़े जाने पर डिफॉल्टर्स का लाइसेंस भी निरस्त करवाने की कार्रवाई की जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस ने उपरोक्त प्रकार के व्यक्ति पर कार्यवाही की गई।

चन्दौली पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रही बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों /शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा तथा आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। चन्दौली पुलिसअधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारीगण को ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाते हुए कार्यवाही किये जाने के साथ ही लोगों को जागरूक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद के समस्त थानों द्वारा धारा 292 BNS व पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कुल 42 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

Previous article बाइक की टक्कर में दो गंभीर,रेफर
Next article पशु तस्करों की पीकअप सहित दो मवेशी बराम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page