Home चंदौली एआरपी का परिणाम घोषित नहीं होने पर अभ्यर्थी परेशान

एआरपी का परिणाम घोषित नहीं होने पर अभ्यर्थी परेशान

0
एआरपी का परिणाम घोषित नहीं होने पर अभ्यर्थी परेशान
एआरपी का परिणाम घोषित नहीं होने पर अभ्यर्थी परेशान

सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर बीते दो सप्ताह पूर्व एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) का साक्षात्कार हुआ था। लेकिन 15 दिन बाद भी परिणाम घोषित नहीं होने पर अभ्यर्भी परेशान है। वही डायट प्रशासन ने बताया कि बीएसए आफिस की ओर से शीध्र ही परिणाम घोषित किया जायेगा।
एआरपी में चयन के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन किया था। इस क्रम में डायट पर इसकी परीक्षा की बीते 25 मार्च की तिथि घोषित की गई। जो किन्ही वजहों से टाल दी गई। बाद में वह परीक्षा 11 अप्रैल को ली गई। माइक्रो टीचिंग 15 अप्रैल व साक्षात्कार 22 अप्रैल को लिया गया। एआरपी परामर्श प्रक्रिया में विचाराधीन समस्याओं पर सलाह देने के लिए प्रशिक्षित होते हैं। प्रत्येक ब्लॉक में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान के 5 एआरपी का चयन किया जाएगा। जो माह में 30 विद्यालयों का शैक्षणिक अनुश्रवण करेंगे। लेकिन साक्षात्कार के 15 दिन बाद भी परिणाम घोषित न होने से अभ्यर्थियों में मायूसी है। इस बाबत डायट प्राचार्य विकायल भारती ने बताया कि परिणाम घोषित करने के लिये बीएसए आफिस भेज दिया गया है। उच्चाधिकारियों का हस्ताक्षर होने के बाद बीएसए की ओर से परिणाम घोषित किया जायेगा।

Previous article पशु तस्करों की पीकअप सहित दो मवेशी बराम
Next article घर लौटते समय सफाई कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page