Home चंदौली पुलिया और सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में लगा भीषण जाम

पुलिया और सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में लगा भीषण जाम

0
पुलिया और सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में लगा भीषण जाम
पुलिया और सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में लगा भीषण जाम

सकलडीहा राजवाहा के समीप लगा भीषण जाम

सकलडीहा। कस्बा में सड़क और पुलिया निर्माण के कारण बीते एक सप्ताह से भीषण जाम लग रहा है। बुधवार को भीषण जाम के कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गया। स्कूली वाहन सहित एम्बुलेस फसे रहे। जाम ऐसा था कि पैदल निकलना भी मुश्किल होगया था। आए दिन जाम लगने से लोगों और व्यापारियो में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वही जाम छुड़ाने पुलिस काफी मशक्कत करनी पड़ यही है।
सकलडीहा में फोर लेन सड़क निर्माण कार्य बीते दो साल से चल रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से धीमी गति से कार्य होने के कारण कस्बा के व्यापारी परेशान है। कभी पुलिया निर्माण के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग जा रहा है। तो कभी सड़क की खोदाई के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से एक सिरे से कार्य नहीं कराये जाने के कारण जाम के साथ धूल गरदा से दुकानें पट जा रहा है। इस भीषण गर्मी में मार्ग सकरा होने के कारण स्कूली वाहन से लेकर एम्बुलेस,सवारी वाहन और प्राइवेट छोटी बड़ी वाहन जाम में परेशान है। वही कार्यदायी संस्था की बडी बड़ी वाहनों के आने जाने से भीषण जाम लग जा रहा है। पुलिस के लाख कवायद के बाद भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। मुख्य मार्ग से लेकर सकलडीहा तहसील और ब्लॉक मार्ग से वाहनों के आने जाने से जाम लग जा रहा है। यातायात और डायवर्जन की बड़ी समस्या खड़ी होगया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, नागेन्द्र गुप्त,राकेश मोदनवाल, पवन वर्मा सहित व्यापारियों ने जिला प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। इस बाबत सीओ रघुराज ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिये पुलिस की ड्यूटी लगाया गया है। लेकिन सड़कों पर खडे वाहनों के कारण जाम की समस्या हो रही है। शीध्र ही दूर कराया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page