Home चंदौली पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन पर पुलिस लाइन चन्दौली में किया गया मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास

पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन पर पुलिस लाइन चन्दौली में किया गया मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास

0
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन पर पुलिस लाइन चन्दौली में किया गया मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास

पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में शिविर पुलिस लाइन चन्दौली में किया गया मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास

मॉक ड्रिल के आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों/सुरक्षात्मक उपायों के प्रति किया गया जागरूक

चंदौली। आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था एवं समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, दिगम्बर कुशवाहा की अध्यक्षता में आज दिनाँक 07.05.2025 को शिविर पुलिस लाइन चन्दौली में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन कर आम जनमानस को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों/सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजने पर नागरिको को सुरक्षित स्थान पर पहुँचने हेतु की गयी गतिविधियाँ एवं बम फटने के पश्चात चपेट में आये नागरिको को प्रशासन व मेडिकल टीम द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी गई एवं फायर सर्विस द्वारा आग लगने पर बचाव हेतु जानकारी देते हुए आग को बुझाया गया।

जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा नियुक्त पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में “मॉक ड्रिल” व पैदल गश्त कर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया गया।
साथ ही आम-जन को आश्वस्त कराया गया कि जनपद चन्दौली पुलिस व प्रशासन शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपरोक्त पूर्वाभ्यास के दौरान राजेश कुमार एडीएम (वित्त एवं राजस्व), अनन्त चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक सदर, दिगम्बर कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, राजेश राय क्षेत्राधिकारी सदर, कृष्णा मुरारी शर्मा क्षेत्राधिकारी लाइन, कुमार रमाशंकर तिवारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सम्मानित पत्रकार बंधु, सम्मानित सिविल डिफेन्स के कर्मचारीगण, एनसीसी के छात्र व छात्राएं तथा पुलिस लाइन व पुलिस ऑफिस में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Previous article पुलिया और सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में लगा भीषण जाम
Next article बसपा जिलाध्यक्ष के पहल से दलित बस्ती में लगा हाईमास्क
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page