Home चंदौली ग्रामीण क्षेत्र की पांच फीडरों की रोस्टर में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

ग्रामीण क्षेत्र की पांच फीडरों की रोस्टर में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

0
ग्रामीण क्षेत्र की पांच फीडरों की रोस्टर में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी


सकलडीहा सकलडीहा के ग्रामीण बिजली उपकेंद्र की समय सारणी में शनिवार से सुबह साढ़े पांच बजे से साढे आठ बजे तक और दोपहर में डेढ बजे से साढे चार बजे तक तक आपूर्ति बंद रखने का रोस्टर जारी हुआ है । अब बिजलीं दिन के बजाय भोर में कटेगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नये रोस्टर से शुरू होने वाली बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर छात्र और ग्रामीणों को काफी परेशानी होगी। सुबह बिजलीं बंद होने से परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र और स्कूल जाने वाले बच्चो को परेशानी होने से ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीण उपकेंद्र से कुल पांच फीडर सकलडीहा सेकेंड,कुछमन,नोनार,कमालपुर और चहनिया संचालित है। इससे जुड़े दर्जनों गांव के हजारों उपभोक्ताओं को  बिजलीं आपूर्ति की जाती है। लेकिम अब इन गांवो के बिजलीं रोस्टर में परिवर्तन किया गया है। ग्रामीणो ने नए रोस्टर को लेकर नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है कि साढ़े पांच बजे अंधेरा रहता है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को काफी दिक्कत होगी। और जरूरी कार्य प्रभावित होंगे। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे से साढे आठ बजे तक और दोपहर में डेढ बजे से साढे चार बजे तक तक आपूर्ति बंद रहेगी। नया रोस्टर शनिवार से लागू हो गया है। 

Previous article सकलडीहा इंटर कालेज में  प्रयोगात्मक परीक्षा 4 फरवरी से सकलडीहा
Next article बसंत पंचमी महत्वपूर्ण अमृत स्नान यानि शाही स्नान का प्रमुख पर्व होता है।
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page