भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम के कारण आधा पर लटका हुआ रेलवे गेट का फाटक
सकलडीहा। भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर आये दिन जाम के कारण दोनो ओर वाहन चालक से लेकर बाइक सवार और पैदल रेलवे लाइन पर करने वाले परेशान रहते है। आरोप है कि रेलवे क्रासिंग पर पुलिस और आरपीएफ की ड्यूटी नहीं होने के कारण गेट खुलते ही रेलवे लाइन पर वाहनों की लम्बी कतार लग जाता है। अप और डाउन में ट्रेन के आने की सूचना पर गेटमैन को रेलवे फाटक बंद करने में पसीने छुट जाते है। स्थानीय लोगों ने रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग किया है।
चंदौली वाया सैदपुर मार्ग से होकर सुबह से लेकर रात तक लाखों की संख्या में लोग भोजापुर रेलवे क्रासिंग से होकर लोग जिला मुख्यालय से लेकर वाराणसी,गाजीपुर,सैदपुर,धानापु