उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेश ।भरवारी कौशाम्बी मे एक जून को रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट मे व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई बैठक मे चन्दौली जिले के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे जिले के पदाधिकारीयों ने उक्त बैठक मे भाग लिया कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल “कँछल” ने चन्दौली के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी को एवं प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल सहित प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी को भी सम्मानित किया।तत्पश्चात पदाधिकारीयो ने व्यापारी हितो पर अपने विचारों को भी रखा चन्दौली के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने अपने सम्बोधन मे कहा की आज व्यापारी जीयसटी,मंडी शुल्क,आयकर,टीडीएस, गृहकर,आयात कर,निर्यातकर देता चला आ रहा है। इसके अतिरिक्त अब प्रदेश मे जिला पंचायत द्वारा व्यापारियों से दुकानों का कर लिया जा रहा है जिस पर तत्काल रोक लगायी जाय बैठक मे प्रस्ताव पास किया गया की अब पूरे प्रदेश के किसी जिलों मे व्यापारी अब जिला पंचायत कर नही देगा आगे जिलाध्यक्ष ने कहा की सरकार पंजीकृत व्यापारियों का दुर्घटना बीमा दस लाख से बढ़ाकर बीस लाख किया जाय और टोलटैक्स की दरे 50 प्रतिशत कम की जाये। उक्त कार्यक्रम मे मौजूद जिले से भाग लेने वालो मे प्रमुख रूप से शंकर गुप्ता,प्रदीप कुमार,राजीव अग्रहरी,महमूद आलम,शिव जायसवाल,मयंक जायसवाल,राज अग्रहरि,अमरनाथ सहित अन्य उपस्थित रहे ।

