Home चंदौली राजवाहा में पानी न छोड़े जाने पर धान की नर्सरी और पशुओं पर संकट

राजवाहा में पानी न छोड़े जाने पर धान की नर्सरी और पशुओं पर संकट

0
राजवाहा में पानी न छोड़े जाने पर धान की नर्सरी और पशुओं पर संकट
राजवाहा में पानी न छोड़े जाने पर धान की नर्सरी और पशुओं पर संकट

सूखी सकलडीहा राजवाहा

सकलडीहा। राजवाहा में पानी न छोड़े जाने से किसान न तो धान की नर्सरी डाल पा रहे है।और न ही पशुओं के चारे के ढैचा लगा पा रहे है। ऐसे में किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि जब पानी की जरूरत होती है। तो पानी नही दिया जाता है। ऐसे में खेती पिछड़ जा रही है। इनलोगो ने नहर में जल्द पानी छोड़े जाने की मांग किया है।
सकलडीहा राजवाहा से सैकड़ो गांवो के हजारों किसान खेती करते है।इसके साथ ही इससे दर्जनो माइनर निकली है। किसान बच्चा सिंह,राजेन्द्र सिंह, धनश्याम सिंह, रामाश्रय सिंह का आरोप है कि इस समय धान की नर्सरी लगाई जानी है। ताकि समय से धान की रोपाई की जा सके लेकिन सिंचाई विभाग की मनमानी से अभी तक राजवाहा मे पानी नही छोड़ा गया।जिससे धान की नर्सरी पिछड़ रही है।साधन संपन्न किसान तो निजी ट्यूबेल से नर्सरी डाल लें रहे है। लेकिन छोटे और मझोले किसान इससे वंचित है। वही पशुओं के चारे के लिए ढैचा भी नहीं लगाया जा सका है। लोगों ने आक्रोश जताते हुए जल्द राजवाहा में पानी छोड़े जाने की मांग किया है।चेताया कि पानी नही छोड़ा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जेई इन्द्रबहादुर यादव का कहना है कि गंगा नदी में पानी कम है इसलिए पम्प नही चल पा रहा है।पानी बढ़ने पर ही पम्प चल पाएगा।
Previous article बीएड की परीक्षा को लेकर सुबह से तैनात रही पुलिस और पीएससी
Next article बाइक अनियंत्रित हो जाने से दो युवक गिरकर जख्मी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page