अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन स्विट्जरलैंड जनेवा में अनिल राजभर होंगे शामिल
भारत सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय 113 वां सत्र में होंगे शामिल
सकलडीहा। जनेवा के स्विट्जरलैंड में आगामी 2 जून से 13 जून तक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन(आईएलओ) के 113 वां सत्र समारोह आयोजित है। भारत सरकार की ओर से केन्द्रीय मंत्री डा.मनसुख मांडविया और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग को त्रिपक्षीय प्रतिनिधि मंडल सदस्य के रूप में नामित किया गया है। 9 जनू से 11 जून तक स्विट्जरलैंड अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अर्न्तराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन का 113 वां सत्र 2 जून से 13 जून 2025 तक आयोजित है। भारत अर्न्तराष्ट्रीय श्रम संगठन का संस्थापक सदस्य होने के नाते जिनेवा में अर्न्तराष्ट्रीय श्रम संगठन(आईएलओ) के वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन मे एक उच्च स्तरीय त्रिपक्षीय प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से भाग लेता है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि जनेवा के स्विट्जरलैंड में आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय श्रम संगठन(आईएलओ) के वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सरकार की ओर से नामित किया गया है। वहां जाने पर सम्मेलन के माध्यम से देश दुनिया की श्रम निति की जानकारी होगा।