Home कृषि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डायट में किया गया पौध रोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डायट में किया गया पौध रोपण

0
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डायट में किया गया पौध रोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डायट में किया गया पौध रोपण

डायट पर पैाध रोपण करते हुए डायट प्राचार्य विकायल भारती सहित अन्य

सकलडीहा। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरूवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य शिक्षण संस्थान और कार्यालयों की ओर से पौध रोपण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान लोगों को बढ़ती तापमान को देखते हुए हर मानव एक वृक्ष लगाने का आवाहन किया गया।
डायट प्राचार्य विकायल भारती ने डायट परिसर में डीएलएड प्रशिक्षुओ के साथ पाकड़ ,अशोक, इमली, बादाम, पीपल का वृक्ष का पौध रोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।आज बेहतर वादियों में रखने और घूमने के लिये लोग हजारों लाखों रूपये खर्च कर रहे है। अगर हर मानव एक वृक्ष जीवन में लगाये तो यह गांव और शहर हरियाली से भर जायेगा। आज जो तपिश से जनजीवन परेशान है। उनके लिये अमृत होगा। इसकी सुरक्षा हेतु हम सभी को वनोन्मूलन को रोकने व उसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। पर्यावरण दिवस इस वर्ष प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना थीम के साथ मनाया जा रहा है। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण संकट के समाधान का समर्थन करती है और लोग, समुदाय और सरकारों को स्थायी प्रथाओं का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह प्लास्टिक कचरे को कम करने और खत्म करने के लिए तत्काल कार्रवाई की भी मांग करती है। अंत में पर्यावरणीय परिप्रेक्ष्य में मानव-जंतु संघर्ष एवं बचाव के उपाय और पर्यावरण के प्रति हमारे दायित्व विषय पर निबंध लेखन व पर्यावरण विषयक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा,नईबाजार,सकलडीहा में समर कैंप के बच्चोंऔर अध्यापकों ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौध रोपण करते हुए जागरूक किया। इस मौके पर डायट प्रवक्ता बिजेन्द्र भारती, प्रवीण कुमार राय, डॉ० जितेन्द्र सिंह, हरिवंश यादव, संतोष कुमार गुप्ता,लिली श्रीवास्तव, जयंत कुमार सिंह, डॉ अज़हर सईद, प्रधानाध्यापक डा.देवेन्द्र प्रताप सिंह,चंद्रधर दीक्षित,संजय सिंह आदि शिक्षक रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page