Home चंदौली बाढ आपदा से मानव सुरक्षा को लेकर बलुआ घाट पर होगा रिहर्सल

बाढ आपदा से मानव सुरक्षा को लेकर बलुआ घाट पर होगा रिहर्सल

0
बाढ आपदा से मानव सुरक्षा को लेकर बलुआ घाट पर होगा रिहर्सल
बाढ आपदा से मानव सुरक्षा को लेकर बलुआ घाट पर होगा रिहर्सल

तहसील सभागार में एसडीएम कुंदन राज कपूर अधिकारियो के साथ चर्चा करते हुए

सकलडीहा। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम कुंदन राज कपूर के नेतृत्व में तहसील स्तरीय अधिकारियो की बैठक हुई। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया। आगामी 26 जून को बलुआ घाट पर बाढ़ से बचने को लेकर रिहर्सल का आयोजन किया जायेगा।
एसडीमए कुंदन राज कपूर ने बताया कि धानापुर और चहनिया ब्लॉक के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो जाते है। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ पशुओं की रखवाली सहित अन्य बचाव कार्यक्रम किया जाना है। जिससे बाढ़ के समय किसी प्रकार की समस्या आम जनमानस को नहीं हो। इसके लिये बीडीओ,पशुपालन विभाग,चिकित्सा और स्वास्थ् सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठ किया गया। जिसमें पूर्ति विभाग को कोटेदारों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित गांवों को चिन्हित कर परिवार को सुलभता से खाद्यान मुहैया कराये जाने और बच्चों को पढ़न पाठन बाधित न हो इसके लिये शिक्षाअधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही पशुओं को चारा और बाढ़ आश्रय केन्द्र बनाने के लिये राजस्व अधिकारियों को बताया गया। अंत में आगामी 26 जून को बलुआ में बाढ़ से बचाव के लिये रिहर्सल का आयोजन की जानकारी दिया। जिसमें पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम भाग लेगा। इस मौके पर तहसीलदार अजीत सिंह,प्रभारी बीडीओ चहनिया राजेश नायक,बीडीओ सकलडीहा विजय कुमार सिंह,नायब तहसीलदार राजेन्द्र यादव,राजस्व निरीक्षक अजय बहादूर सिंह,प्रदीप सिंह, अखिलेश मिश्रा,मदन मुरारी लाल,संजय मौर्या,चंदन यादव,विनय सिंह,संजय पचौरी सहित अन्य रहे।

Previous article अधिकारियों की आदेश के बावजूद नही मिल रहा कब्जा: भाकपा माले
Next article बिजली पानी सड़क की समस्याओं से सांसद को कराया अवगत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page