Home चंदौली सड़क पर जलभरॉव और सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन आज

सड़क पर जलभरॉव और सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन आज

0
सड़क पर जलभरॉव और सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन आज
सड़क पर जलभरॉव और सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन आज

सकलडीहा में जलभरॉव की समस्या के बीच आते जाते लोग

सकलडीहा। सकलडीहा में सड़क नाला निर्माण सहित जलभरॉव की समस्या से कस्बा के व्यापारी लम्बे समय से जूझ रहे है। इसके बाद भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। जिसे लेकर रविवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की ओर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन होगा। धरना प्रदर्शन को लेकर डीएम से लेकर अन्य अधिकारियों को पत्रक देकर सूचित किया जा चुका है।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि सघन तिराहा से लेकर सकलडीहा बनवासी बस्ती तक नाला निर्माण आधा अधूरा है। जहां नाला निर्माण हुआ है। इसके बाद भी गंदा नाला का पानी दुकान के सामने बजबजा रहा है। दुर्गंध से आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्या हो रही है। नाला और बाहा पर अवैध अतिक्रमण हुआ है। साफ सफाई तो दूर जलभरॉव के कारण पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़के गड्ढे में तब्दील होगया है। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने कहा कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। सड़क की मरम्मत और जलभरॉव की समस्या दूर होने तक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दिया है। इस धरना प्रदर्शन में व्यापारियों से सहयोग की अपील किया है।

Previous article ट्रेन से गिरकर बिहार के आरा जिले के युवक की मौत
Next article चिकित्स के निधन पर जताया शोक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page