व्यापार मंडल के संरक्षक किशोर चौरसिया का निधन
सकलडीहा। सकलडीहा व्यापार मंडल के संरक्षक 65 वर्षीय किशोर चौरसिया का शुक्रवार की देर रात निधन होगया। इसकी जानकारी होते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।शनिवार को सुबह व्यापारियों ने दुकानें बंद कर शोक संवेदना प्रकट किया। बलुआ घाट पर परिजनों ने अंतिम दाह संस्कार किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,हरिहर चौरसिया,रमेश चौरसिया,डा.अरूण स्वामी,सत्यनारायण,चिंटू गुप्ता,प्रभुनाथ, पवन वर्मा,सूरज सिंह,मुकुंद सिंह,राकेश गुप्ता,सूरज,सुनील चौरसिया सहित अन्य मौजूद रहे।
