Home चंदौली टिमिलपुर गांव सहित सीएचसी मार्ग पर कूड़ा करकट से पटा नाला

टिमिलपुर गांव सहित सीएचसी मार्ग पर कूड़ा करकट से पटा नाला

0
टिमिलपुर गांव सहित सीएचसी मार्ग पर कूड़ा करकट से पटा नाला

टिमिलपुर गांव सहित सीएचसी मार्ग पर कूड़ा करकट से पटा नाला

टिमिलिपुर गांव व सीएचसी के पास बजबजाती नाला

सकलडीहा। स्वच्छ भारत के मिशन के तहत लगातार कवायद किया जा रहा है। इसके बाद भी नालों की साफ सफाई को लेकर कोरमपूर्ति किया जा रहा है। टिमिलपुर गाँव सहित सीएचसी के समीप गंदा नाला बीते कई माह से बदबू के साथ पूरा नाला ओवरफ्लो कर बजबजा रहा है। हास्पीटल पर आने जाने वाले मरीज से लेकर राहगीर और चिकित्सक परेशान है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। गांव सहित आने जाने वाले क्षेत्रीय लोगों ने गंदा नालों की नियमित साफ सफाई कराये जाने के साथ नाले पर ढक्कन लगाने का मांग किया है।
सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप से गंदा नाला का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गंदा नाला का नियमित साफ सफाई नहीं होने पर गांव में आने जाने वाले ग्रामीणों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया की कभी कभी उच्चाधिकारियों के शिकायत करने पर टिमिलपुर गांव में नियुक्त सफाई कर्मी सिर्फ खाना पूर्ति कर कचरा सड़क के किनारे निकाल कर छोड़ देते है जिसके कारण गांव के जाने वालों को ग्रामीणों काफी दुर्गंध का सामना करना पड़ता है जिससे ग्रामीणों आक्रोश व्याप्त है। वही दूसरी तरफ सीएचसी हास्पीटल में जाने वाले मरीज भी परेशान रहते है।शिकायत के बाद भी साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति किये जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। सीएचसी से लेकर गांव तक जाने वाली मार्ग पर नाला पर ढ़क्कन और साफ सफाई कराये जाने की मांग किया है। इस बाबत सचिव संदीप गौतम ने बताया कि शीध्र ही रोस्टर लगाकर गांव में साफ सफाई कराया जायेगा।

Previous article प्राचीन शिव मंदिर के हैंडपंप के हुवा मरम्मत श्रद्धालुओं में खुशी
Next article हिंदू मुस्लिम सिख इसाई मिल जुल कर सब करें पढ़ाई:
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page