Home चंदौली मंदिर मार्ग पर दुर्व्यवस्था से ग्रामीण और भक्तों में आक्रोश

मंदिर मार्ग पर दुर्व्यवस्था से ग्रामीण और भक्तों में आक्रोश

0
मंदिर मार्ग पर दुर्व्यवस्था से ग्रामीण और भक्तों में आक्रोश
मंदिर मार्ग पर दुर्व्यवस्था से ग्रामीण और भक्तों में आक्रोश

कस्बा के महेश्वर नाथ मंदिर मार्ग पर लगा मिट्टी का मलबा

सकलडीहा। सावन माह शुरू होने के साथ मंदिरों पर महिला और शिव भक्तों का सुबह शाम दर्शन पूजन के लिये भीड़ जुटने लगा है। लेकिन महेश्वनाथ मंदिर मार्ग पर नाला का निर्माण हो जाने से महिला और भक्तों केा मंदिर आने जाने में समस्या हो रही है। शिकायत पर कार्यदायी संस्था के लोग मिट्टी का मलबा डालकर कोरमपूर्ति कर लिया है। कस्बावासियों ने सावन माह को देखते हुए उचित रोड निर्माण की मांग किया है।
सावन माह को देखते हुए शासन की ओर से मंदिर मार्ग पर कावरियों और शिवभक्तों के लिये सुलभ और साफ सुथरा मार्ग रखने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दो दिन बाद सावन का पहला सोमवार है। कस्बा के टिमिलपुर स्थित प्राचीन महेश्वरनाथ मंदिर पर कावड़ियों का जत्था मंदिर पर जलाभिषेक के लिये आते है। इसके अलावा व्रती महिलायें और शिवभक्तों का रेला लगता है। मंदिर मार्ग पर नाला निर्माण हो जाने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर जाने के लिये मिट्टी का मलबा गिराकर अस्थायी रूप से रोड बनाये जाने महिलायें स्लीप खाकर गिरजा रही है। जिसे लेकर भक्तों में आक्रोश है।
इनसेट में……..
कॉलेश्वर मंदिर पर शिव भक्तों को मिलेगा शीतल पेय
चतुर्भुजपुर स्थित स्वंय भू कॉलेश्वर नाथ का मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर से सम्बद्ध है। यहां पर सावन माह और महाशिवरात्री पर शिवभक्तों का भीड़ उमड़ता है। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से शिवभक्तों के लिये शीतल पेयजल के लिये आरो प्लांट लगाया जायेगा। जिससे शिव भक्तों को शुद्ध और शीतल पेयजल सुलभता से मिल सके।

Previous article लघु नाट्य के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण पर किया जागरूक
Next article आमने सामने बाइक टक्कर में अघ्यापक जख्मी,रेफर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page