Home अध्यात्म जलाभिषेक और दर्शन को लेकर कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर तैयारी पूरी

जलाभिषेक और दर्शन को लेकर कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर तैयारी पूरी

0
जलाभिषेक और दर्शन को लेकर कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर तैयारी पूरी
जलाभिषेक और दर्शन को लेकर कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर तैयारी पूरी

चतुर्भुजपुर कॉलेश्वर मंदिर में दर्शन के लिये महिलाओं और शिवभक्तों के लिये लगाया गया बैरियर

स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करते हुए महिलायें

सकलडीहा। सावन माह का पहला सोमवार को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से चतुर्भुजपुर स्थित स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिये पूरी तैयारी कर लिया गया है। महिला और शिवभक्तों के लिये अलग अलग बैरियर और रबर मैट के साथ शीतल पेयजल की व्यवस्था किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है। सीसी कैमरे के माध्यम से मंदिर गर्भगृह से लेकर बाहर तक निगरानी किया जायेगा। इसके अलावा सकलडीहा कस्बा के महेश्वरनाथ मंदिर और जामडीह में दर्शन पूजन को लेकर तैयारी किया गया है।
चतुर्भुजपुर स्थित स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर सैकड़ों साल से सावन माह और महाशिवरात्रि पर भक्तो का रेला दर्शन पूजन के लिये उमड़ता है। सावन के पहले सोमवार को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर से संबद्ध कालेश्वर महादेव मंदिर में दर्शनार्थियों की पूजा के लिये बैरियर लगाया गया है। इसके साथ ही मंदिर में आने जाने के लिये रबर मैट की व्यवस्था के साथ शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिये आरो मशीन लगाया है। मंदिर के अंदर गर्भगृह से लेकर बाहर तक शिवभक्तों की सुरक्षा के लिये सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है। जहां से प्रशासन की ओर से निगरानी रखी जोयगी। मंदिर के पीआरओ पीयूष तिवारी ने बताया कि दर्शन पूजन को लेकर पूरी तैयारी कर लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया है। इस मौके पर पुजारी राजेश पांडेय, पुनवासी यादव,संतोष चौरसिया सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

Previous article आमने सामने बाइक टक्कर में अघ्यापक जख्मी,रेफर
Next article यज्ञ केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं बल्कि यह आंतरिक शुद्धता का महापर्व
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page