Home अध्यात्म यज्ञ केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं बल्कि यह आंतरिक शुद्धता का महापर्व

यज्ञ केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं बल्कि यह आंतरिक शुद्धता का महापर्व

0
यज्ञ केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं बल्कि यह आंतरिक शुद्धता का महापर्व
यज्ञ केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं बल्कि यह आंतरिक शुद्धता का महापर्व

गायत्री परिवार की ओर से मुख्य अतिथि राजेन्द्रप्रताप सिंह को सम्मानित करते हुए पदाधिकारी

सकलडीहा। गायत्री चेतना केंद्र सकलडीहा की ओर से रविवार को टिमिलपुर स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में भव्य साप्ताहिक यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य यजमान डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह चेयरमैन मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन व प्रदेश अध्यक्ष वित्तविहीन शिक्षक संघ ने वेद मंत्रों की दिव्यता के बीच यज्ञ में आहुति दी।
कार्यक्रम की शुरुआत कलश स्थापना, कलश पूजन एवं चारों वेदों की विधिवत पूजा से हुई। इसके पश्चात 15 मिनट का सामूहिक गायत्री मंत्र जप और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ संचालन अवधेश मिश्रा और अर्पण पाण्डेय जी द्वारा व्यासपीठ से संपन्न कराया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा, यज्ञ केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि यह आंतरिक और बाह्य शुद्धता का महापर्व है। उन्होंने गायत्री परिवार के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे लोकमंगल का अद्भुत माध्यम बताया। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से प्रेरित यह आयोजन पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आदर्शों पर आधारित रहा। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक समन्वयक रमा शंकर वर्मा ने मुख्य अतिथि को मंत्र चादर, अक्षय कलश, श्रीफल सहित पर्यावरण-संरक्षण हेतु पौधा, गुरुदेव साहित्य व पंचदेव प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक चेतना, सामाजिक सौहार्द और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए उपस्थित जनमानस को नई ऊर्जा से अभिभूत किया। इस मौके पर डॉ. रमाशंकर वर्मा, वशिष्ठ सिंह, दीपक श्रीवास्तव, विकल जयसवाल, कैलाश यादव, सीताराम शर्मा, गुरदयाल मिश्रा, रीटा मौर्य, राधा, कलावती, सुनीता, राजेश चौरसिया आदि रहे।

Previous article जलाभिषेक और दर्शन को लेकर कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर तैयारी पूरी
Next article गुणवत्तापूर्ण ढक्कन निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page