Home चंदौली गुणवत्तापूर्ण ढक्कन निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

गुणवत्तापूर्ण ढक्कन निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

0
गुणवत्तापूर्ण ढक्कन निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
गुणवत्तापूर्ण ढक्कन निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

चतुर्भुजुपर कस्बा में सीसी रोड के किनारे बनी नाला का ढक्कन टूटने से विरोध जताते ग्रामीण

सकलडीहा। चतुर्भुजुपर कस्बा में बीते दिनेां सीसी रोड और नाला का निर्माण कराया गया है। आरोप है कि नाला का ढक्कन कमजोर होने के कारण हल्की सी भार पड़ने पर टूट जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण नाला का ढक्कन का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। टूटी हुई ढक्कन का निर्माण कराये जाने की मांग किया।
पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चतुर्भुजुपर रेलवे क्रासिंग से सीसी रोड नाला और पटरी का निर्माण होना है। बीते दो माह पूर्व सीसी रोड के साथ नाला निर्माण कराया गया। निर्माण के दौरान नाला की उंचाई कम होने पर बीते एक माह पूर्व ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर नाला सड़क के बराबर कराकर ढक्कन लगाया गया। आरोप है कि गुणवत्तापूर्ण ढक्कन का निर्माण नहीं होने से जगह जगह टूटते जा रहा है। जिससे दुर्घटना की संभावना को लेकर ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गुणवत्तापूर्ण ढक्कन निर्माण की मांग उठाया है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में दीना यादव,रामसूरत,रामलाल,विनित सिंह,विजयी मौर्या,पवन,अनिल राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page