Home अध्यात्म महेश्वर महादेव की निकली झांकी भक्तों के जयकारे से गूंज उठा देवालय

महेश्वर महादेव की निकली झांकी भक्तों के जयकारे से गूंज उठा देवालय

0
महेश्वर महादेव की निकली झांकी भक्तों के जयकारे से गूंज उठा देवालय
महेश्वर महादेव धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दर्शन पूजन निकाली गई महादेव की झांकी

सकलडीहा। सावन के प्रथम सोमवार को सकलडीहा कस्बा के महेश्वर नाथ,कैलेश्वर नाथ व जामडीह के जामेश्वरनाथ शिवालय पर श्रद्धालुओं की भीड उमड़ी पड़ी । हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ मंदिर परिसर से गुंजायमान हुआ।वही कस्बा के महेश्वर महादेव की देर शाम झांकी निकाली गई। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस और पीएससी के जवान के साथ एसडीएम कुंदन राज कपूर सहित कोतवाल पूरे दिन डटे रहे।
चतुर्भुजपुर स्थित बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर का मंदिर 450 वर्ष से अधिक अति प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह बाबा विश्वनाथ मंदिर वाराणसी से सम्बंध है। यहा सावन में जिले के साथ आसपास के जिले और बिहार राज्य से लोग दर्शन और पूजन करने आते है। यह शिवलिंग जमीन से स्वत अवतरित हुआ है। इसी लिये स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। वही जामडीह के जामेश्वर नाथ मंदिर में जामेश्वर महादेव भी स्वंय अवतरित हुए है। सावन के प्रथम सोमवार को यहा आस्थावानो की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिला,पुरुष और युवा बाबा का जलाभिषेक और दर्शन पूजन के लिए जुटने लगे। मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी बाबा का दर्शन पूजन करता है। उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। मंदिर के पुजारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि हर बार से इस बार बाबा का दर्शन करने अधिक श्रद्धालु आ रहे है। सुरक्षा को लेकर एसडीएम कुंदन राज कपूर,कोतवाल हरिनारायण पटेल,मंदिर के पीआरओ पीयूष तिवारी पुलिस कर्मियों के साथ पुजारी दिलीप मिश्रा,बबलू रस्तोगी,किशन गुप्ता,बाशु सोनी,देवेंद्र जायसवाल,राजेश मोदनवाल,शिवकुमार गोंड, राजिंदर गुप्ता,वीरेंद्र गुप्ता,रवि ,प्रेम मोदनवाल,सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article महेश्वर मंदिर मार्ग पर दुर्व्यवस्था से ग्रामीण और भक्तों में आक्रोश
Next article निःशुल्क ह्रदय चिकित्सा शिविर में सैकड़ो मरीजो को मिला लाभ
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page