Home ब्रेकिंग निःशुल्क ह्रदय चिकित्सा शिविर में सैकड़ो मरीजो को मिला लाभ

निःशुल्क ह्रदय चिकित्सा शिविर में सैकड़ो मरीजो को मिला लाभ

0
निःशुल्क ह्रदय चिकित्सा शिविर में सैकड़ो मरीजो को मिला लाभ

निःशुल्क ह्रदय चिकित्सा शिविर में सैकड़ो मरीजो को मिला लाभ

पूर्णतःस्वस्थ रहने के लिए हरि सब्जियों तथा व्यायाम का करे सेवन:डॉ0 बाला जी लोहिया

वाराणसी। पदमजय इको हार्ट सेंटर की तरफ से निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन जिसमे सैकड़ो मरीजो ने निःशुल्क इलाज के साथ ही लिया दवा। इस दौरान ह्रदय रोग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 बाला जी लोहिया ने आये हुए मरीजो को बताया कि हृदय रोग के कई लक्षण हो सकते हैं। जैसे सीने में दर्द या बेचैनी, सांस लेने में तकलीफ, थकान, चक्कर आना, और पैरों में सूजन हो जाना आज के समय मे हर एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ आहार, व्यायाम, और धूम्रपान से परहेज करना चाहिए जिससे हृदय रोग के साथ ही अन्य किसी तरह की होने वाले विमारियों से बचा जा सके।इस दौरान बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति की पहचान कैसे किया जा सकता है प्रत्येक व्यक्ति को आज के समय में खुद अपने स्वास्थ्य की जानकारी घर बैठे अपने से किया जा सकता है। सबसे पहले अपने घर पर कोई भी डब्बे के ढक्कन को कसकर बंद करें औऱ फिर उसे खोलें। अगर आप इसे खोल लेते हैं तो ये एक स्वस्थ होने का अच्छा संकेत है।वही 30 से 40 वर्ष के आयु के व्यक्ति को 1 मिनट में लगभग 60 सीढ़ियां चढ़ लेते हैं,तो यह अच्छे हृदय स्वास्थ्य का संकेत है।वहीं यदि कुछ ही सीढ़ियों के बाद थकावट या सांस फूलने लगती है तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।इस दौरान बीएचयू की वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट महिला चिकित्सक डॉ0 भाग्यश्री लोहिया ने बताया कि आज के समय मे हर एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए हार्ट के मरीज के लिए संतुलित और स्वस्थ आहार बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें फल, हरि सब्जियां,सलाद,उबला पानी जैसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए।हार्ट के मरीज के लिए हृदय स्वास्थ्य के लिए फल और सब्जियां बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये विटामिन, खनिज, फाइबर, और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं।अतिरिक्त चीनी और नमक का सेवन सीमित करना चाहिए।साथ ही बताया कि तले हुए खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।इस मौके पर डॉ0 धीरेंद्र कुमार,उपेन्द्र कुमार यादव,अचल कुमारी,कुसुम कुमारी, चाँदनी,विवेक,रविन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

इनसेट

वरिष्ठ चिकित्सक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ0 बाला जी लोहिया में बताया कि अत्यंत गरीब मरीजो के लिए विशेष सुविधा दिया जाएगा।जो वर्तमान में वाराणसी के रश्मि नगर चौराहा के पास पदमजय इको हार्ट सेंटर पर आकर सुबह 8 बजे से 1 बजे तक चिकित्सक से सम्पर्क कर सकते।वही वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 बाला जी ने बताया कि समय समय पर निशुल्क हृदय जांच परामर्श व दवा शिविर का आयोजन हर जिले में किया जाएगा। चिकित्सक सम्पर्क व परामर्श के लिए न0 8802818600

Previous article महेश्वर महादेव की निकली झांकी भक्तों के जयकारे से गूंज उठा देवालय
Next article शराब ठेका के समीप कुंआ में गिरकर राजगिर मिस्त्री की मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page