Home चंदौली भारतीय संघीय व्यवस्था पुस्तक का बिहार में हुआ विमोचन

भारतीय संघीय व्यवस्था पुस्तक का बिहार में हुआ विमोचन

0
भारतीय संघीय व्यवस्था पुस्तक का बिहार में हुआ विमोचन
भारतीय संघीय व्यवस्था पुस्तक का बिहार में हुआ विमोचन

बिहार के रामदयालु सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में पुस्तक का विमोचन करते हुए

सकलडीहा। ओरवां गांव निवासी डॉ. देवेन्द्र प्रताप तिवारी की पुस्तक भारतीय संघीय व्यवस्था अतीत वर्तमान एवं भविष्य का विमोचन मुजफ्फरपुर, बिहार स्थित राम दयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने किया गया। पुस्तक विमोचन के दौरान विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आलोक प्रताप सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनीता सिंह, विश्वविद्यालय सीनेटर प्रो. संजय सुमन और सिंडिकेट सदस्य प्रो. रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक भारत के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, संस्थानों के नवीन पाठ्यक्रमों के साथ साथ संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग के पाठ्यक्रमों पर आधारित विषय वस्तु को बहुत ही सरल, सहज एवं सारगर्भित स्वरूप में समाहित करती है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि इस अति प्रासंगिक विषय पर हिंदी भाषा में पुस्तकों का नितांत अभाव है। ऐसे में हिंदी भाषा में ऐसी पुस्तकों का लेखन स्वागत योग्य एवं प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप यह पुस्तक न केवल विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए लाभदायक होगी अपितु भारतीय राजनीति के अध्येताओं एवं नीति निर्माताओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदर्भ प्रस्तुत करेगी। ओरवां गांव निवासी डॉ. देवेन्द्र प्रताप तिवारी वर्तमान में राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है। इनकी शिक्षा दीक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हुई हैं। पुस्तकों के अलावा इनके शोध पत्र एवं स्तंभ राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते है।

Previous article सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान महीनों से जलमग्न
Next article पिता की लाइसेंसी राइफल से बेटे ने खुद को सर में मारी गोली, मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page