Home क्राइम पिता की लाइसेंसी राइफल से बेटे ने खुद को सर में मारी गोली, मौत

पिता की लाइसेंसी राइफल से बेटे ने खुद को सर में मारी गोली, मौत

0
पिता की लाइसेंसी राइफल से बेटे ने खुद को सर में मारी गोली, मौत
पिता की लाइसेंसी राइफल से बेटे ने खुद को सर में मारी गोली, मौत

पत्नी और पति के बीच आपसी मनभेद के कारण घटना को दिया अंजाम

बेटे की मौत पर परिवार के साथ आसपास गांव के लोग सदमें में

पचखरी गांव में रोते बिलखते हुए परिजन

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गांव में सोमवार की सुबह करीब 6 बजे पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के छोटे पुत्र 35 वर्षीय संदीप यादव ने पिता की लाइसेंसी रायफल से खुद को सर में गोली मार ली। संदीप की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी। गोली की आवाज़ सुनते ही आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के साथ आसपास के लोग सदमें में है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।
सोमवार को पूर्व जिला पंचायत रमेश यादव के परिवार की महिलाएं मंदिर पूजा के लिए गयी थीं। बड़ा पुत्र प्रदीप यादव घर से थोड़ी दूर स्थित अपने निजी विद्यालय पर थे। अचानक घर की ऊपरी मंजिल पर रह रहे संदीप यादव उर्फ रिंकू के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनते ही घर के अन्य सदस्य व आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गये। मौके पर संदीप खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पास में लाइसेंसी रायफल पड़ी थी। उसे आनन- फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी रघुराज व प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रजापति ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक का विवाह वर्ष 2011 मे चौबेपुर भगतुआ सेवानिवृत्त सुबेदार श्यामनारायण यादव की पुत्री दिव्या से हुई थी। जिससे एक 5 वर्ष का पुत्र यथार्थ है। घटना का कारण पत्नी से मनमुटाव बताया जा रहा है। दो दिन पूर्व पत्नी मायके चली गई थी। बेटे की मौत के बाद पिता रमेश यादव,माता सुदामी देवी,चाचा जयनारायण यादव,विनोद यादव बड़ा भाई प्रदीप यादव का रोते रोते बुरा हाल है।

इनसेट में…….
काश स्कूल चला गया होता तो नहीं होती घटना
रमेश यादव के दो पुत्र प्रदीप और संदीप यादव है। दोनों पुत्र बड़े होनहार और पिता की तरह मृदुल स्वभाव के है। गांव में ही एक निजी स्कूल का संचालन बड़ा भाई करता है। रोज संदीप बड़े भाई को स्कूल में चाय लेकर जाता था। लेकिन सोमवार को घर की महिलाये सोमवारी व्रत को लेकर पूजा पाठ में जुटी थी। पिता खेत में काम करने के लिये चले गये थे। अकेले घर पर संदीप था जेा खुद कुशी कर लिया। परिजन बार बार कह रहे थे कि काश स्कूल चला गया होता तो ऐसी घटना नही होती। संदीप बचपन से ही पढ़ने लिखने में बहुत ही तेज तर्रार था। वह ऐसा कर लेगा किसी को यकीन नही था।

Previous article भारतीय संघीय व्यवस्था पुस्तक का बिहार में हुआ विमोचन
Next article सकलडीहा कस्बा में नाबदान के पानी में व्रती महिलाओं के गिरने पर प्रदर्शन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page