Home चंदौली बैंक के दो बकायेदारों की जमीन हुई कुर्क कार्रवाई

बैंक के दो बकायेदारों की जमीन हुई कुर्क कार्रवाई

0
बैंक के दो बकायेदारों की जमीन हुई कुर्क कार्रवाई
बैंक के दो बकायेदारों की जमीन हुई कुर्क
कार्रवाई

सकलडीहा। तहसील प्रशासन की ओर से लगातार बैंक बिजली सहित विभिन्न कर के बकायेदारों से राजस्व वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को बैंक के बकाया जमा न करने पर दो बकायेदारों की भूमि का वैधानिक अंश को कुर्क कर लिया गया है। एक माह में जमा नही करने पर कुर्क भूमि को निलाम कर दिया जायेगा। तहसील प्रशासन के इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
कल्याणपुर गांव निवासी रामपति सिंह पर बैंक का 2.70 लाख बकाया था। इसके साथ ही लक्ष्मणगढ़ निवासी हरबंश और यशवंत पर 7.32 हजार बकाया था। इनलोगो ने बैंक का भुगतान नही किया तो। बैंक ने आरसी जारी करते हुए तहसील प्रशासन को भेज दिया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने बकाएदारों को नोटिस जारी किया। लेकिन इसका कोई जवाब इनके द्वारा नही दिया गया। तब वारंट जारी हुआ तो बकाएदार फरार हो गए। इसपर तहसील प्रशासन ने इनके हिस्से की जमीन को कुर्क कर लिया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कुर्क जमीन को एक माह बाद नीलाम किया जाएगा।

Previous article वार्षिक गांव के डीह पूजन में भक्तों ने जमकर लगाया जयकारा
Next article हर हर महादेव की जयकारा लगाते हुए शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page