Home क्राइम युवक ने फांसी का फंदा लगाकर किया खुदकुशी

युवक ने फांसी का फंदा लगाकर किया खुदकुशी

0
युवक ने फांसी का फंदा लगाकर किया खुदकुशी


सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बभनपुरा गांव में बुधवार की देर शाम युवक ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजन सदमे में है।
बभनपुरा गांव निवास अर्जुन उपाध्याय के दो पुत्र सोनू उपाध्याय और विवेक उपाध्याय उर्फ बिक्की है। 30 वर्षीय बिक्की बुधवार की देर शाम घर के कमरे में हुक में रस्सी का फन्दा बनाकर लटक गया। कमरे से किसी प्रकार की आहट न मिलने पर परिजन पहुचें तो वह फंदे से लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पीएम के लिये भेज दिया। विवेक अविवाहित था और बड़े पिता के साथ गांव में ही रहता था। उसके पिता अर्जुन उपाध्याय और बड़ा भाई सोनू और माता आसाम में रहती है। पिता और भाई वही नौकरी करते है। उप निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous article अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक जख्मी
Next article बगैर पंजीयन लान का संचालन पर होगी कार्रवाई:जांच सकलडीहा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page