Home अध्यात्म हर हर महादेव की जयकारा लगाते हुए शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

हर हर महादेव की जयकारा लगाते हुए शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

0
हर हर महादेव की जयकारा लगाते हुए शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
हर हर महादेव की जयकारा लगाते हुए शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

चतुर्भुजपुर स्थित स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करती महिलायें व शिवभक्त

सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर गेट पर तैनात पुलिस फोर्स

सकलडीहा। सावन माह के तीसरे सोमवार को चतुर्भुजपुर स्थित स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर और सकलडीहा कस्बा के महेश्वरनाथ मंदिर पर महिलाओं और शिवभक्तों ने महादेव का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ रघुराज पुलिस और पीएससी फोर्स के साथ डटे रहे।
मान्यता है कि स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर और महेश्वरनाथ मंदिर पर दर्शन पूजन करने से आस्थावानों के सभी कष्टों का निवारण होता है। सावन माह के तीसरे सोमवार को सुबह से ही महिलायें दर्शन के लिये जुटने लगी थी।महिलाओं ने घर में महादेव का पूजा के साथ मंदिरों पर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय और दिलीप मिश्रा ने बताया कि सावन माह में महामृत्युंजय और रूद्राभिषेक करने से घर में सुख शांति के साथ वैभव की प्राप्ति होती है। सुबह से ही महेश्वरनाथ मंदिर के साथ जामडीह में जामेश्वर महादेव का दर्शन पूजन के लिये दूर दराज से शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर,सीओ रघुराज,कोतवाल अतुल प्रजापति,जयप्रकाश चौहान,पीआरओ पियूष तिवारी,राणा यादव,शिवशंकर यादव सहित अन्य पुलिस के अधिकारी व पीएससी के जवान मौजूद रहे।

इनसेट में:
औघड़ संत के दरबार में लगी रही कतार
सावन माह में शिवभक्ता महादेव मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद चतुर्भुजपुर औघड़ संत डगरिया सरकार के आश्रम और टिमिलपुर अभेद आश्रम के साथ आदि आश्रम हरिहरपुर और कृर्ति स्थल मनिहरा में भक्तों ने पहुंचकर दर्शन पूजन किया।

Previous article बैंक के दो बकायेदारों की जमीन हुई कुर्क कार्रवाई
Next article टिमिलपुर,नागेपुर के मुख्य मार्ग पर बह रहा नाबदान का पानी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page