Home चंदौली नीति आयोग के नोडल अधिकारी ने शिक्षक को किया सम्मानित

नीति आयोग के नोडल अधिकारी ने शिक्षक को किया सम्मानित

0
नीति आयोग के नोडल अधिकारी ने शिक्षक को किया सम्मानित
नीति आयोग के नोडल अधिकारी ने शिक्षक को किया सम्मानित

नईबाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सम्मानित करते हुए अधिकारीगण

सकलडीहा। नीति आयोग के निर्देश पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों शिक्षक सहित अन्य को संपूर्णता अभियान के तहत सम्मान करने का कार्यक्रम बीते शुक्रवार को जिला पंचायत संसाधन केन्द्र पर संपन्न हुआ था। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार के शिक्षकों की ओर से छ: बिंदू की पैरामीटर में अच्छा कार्य करने पर प्रधानाध्यापक अरूण कुमार रत्नाकर को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी और सीडीओ व नीति आयोग के नोडल और विधायक रमेश जायसवाल की अध्यक्षता में शुरू हुआ था। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक अरूण रत्नाकर को सम्मान मिलने पर क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी की लहर है।
सम्पूर्णता अभियान के तहत आंकाक्षी जनपदों के लिये निर्धारित छह बिंदूओं में से जिले में बाल विकास,स्वास्थ्य,कृषि और शिक्षा संबधित पांच बिंदूओं पर शत प्रतिशत संतृप्तता का लक्ष्य प्राप्त किया गया है। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की ओर से पांच बिंदूओं पर संतृप्तता का लक्ष्य प्राप्त किया गया था। इस विद्यालय के बच्चे निरंतर शैक्षिक प्रतियोगितायों और खेल कूद प्रतियोगिताओं जनपद और प्रदेश में स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया है। सम्पूर्णता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अरूण कुमार रत्नाकर को नीति आयोग के नोडल अधिकारी शिवम मिश्रा ने प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक संघ के पदाधिकारी सहित प्रधान संघ ने शिक्षक को मिले सम्मान को लेकर खुशी जताया है।

Previous article पांच दिनों से सकलडीहा कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार
Next article महेश्वर मंदिर मार्ग का निर्माण नही होने से शिवभक्त को परेशानी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page