Home चंदौली महेश्वर मंदिर मार्ग का निर्माण नही होने से शिवभक्त को परेशानी

महेश्वर मंदिर मार्ग का निर्माण नही होने से शिवभक्त को परेशानी

0
महेश्वर मंदिर मार्ग का निर्माण नही होने से शिवभक्त को परेशानी
महेश्वर मंदिर मार्ग का निर्माण नही होने से शिवभक्त को परेशानी

टिमिलपुर स्थित कीचड़ युक्त महेश्वर नाथ मंदिर मार्ग

सकलडीहा। कस्बा स्थित टिमिलपुर में साढ़े चार सौ साल पूर्व में निर्मित महेश्वरनाथ मंदिर है। जहां हिन्दू माह के सभी पर्व पर महेश्वरनाथ मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना और जलाभिषेक कार्यक्रम होता है। यहां सुबह शाम कस्बा सहित आसपास गांव की महिलायें और शिवभक्त विद्वान पंडितों के माध्यम से पूजा अर्चना करते है। मान्यता है कि यहां के दर्शन पूजन के बाद लोग स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर जाते है। बीते कई माह से मंदिर मार्ग नाला निर्माण के दौरान कीचड़ युक्त और स्थायी मार्ग का निर्माण नहीं होने से महिलाओं और शिवभक्तों को काफी परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था के अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
टिमिलपुर स्थित महेश्वर नाथ प्राचीन मंदिर पर विभिन्न देवी देवताओं का मंदिर और आदि शक्ति धर्मशाला व गायत्री परिवार का पूजा स्थल है। यहां पर महाशिवरात्री से लेकर सावन माह,नवरात्रि,देवदिवाली,डाला छठ महापर्व पर,जीयूतिया सहित अन्य धार्मिक पर्व पर महिलाओं की भीड़ जुटता है। सुबह शाम कस्बा सहित आसपास के व्यापारी और महिलायें दर्शन पूजन के लिये मेन गेट कस्बा और टिमिलपुर से होकर आती है। बीते दो माह से फोरलेन सड़क और नाला निर्माण के लिये टिमिलुपर मंदिर मार्ग को जेसीबी से खोद दिया गया है। नाला निर्माण उंचा हो जाने से आने जाने वाले महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। यहां तक की मार्ग पर मिट्टी का ढ़ेर होने से मंदिर मार्ग कीचड़ युक्त मार्ग में तब्दील होगया है। आने जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की लापरवाही पर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग उठाया है।

Previous article नीति आयोग के नोडल अधिकारी ने शिक्षक को किया सम्मानित
Next article छह दिनों से सकलडीहा कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page