Home चंदौली छह दिनों से सकलडीहा कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार

छह दिनों से सकलडीहा कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार

0
छह दिनों से सकलडीहा कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार
छह दिनों से सकलडीहा कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार

पांच दिनो से जल निगम की टूटी पाइप का नहीं हुई मरम्मत

पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी

टिमिलपुर महेश्वर मंदिर के समीप टूटी जल निगम की पाइप से बर्बाद हो रहा पानी

सकलडीहा। फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में बीते छह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ा हुआ है। पच्चास हजार लोग सुबह शाम पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप कनेक्शन नही जोड़े जाने से पेयजल के लिये हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी समस्या को लेकर अनजान बने हुए है।
टिमिलपुर में जल निगम की तीन लाख लीटर की पानी टंकी से सकलडीहा, तेन्दुईपुर,टिमिलपुर,नागेपुर,सिरोहुपुर,ईटवा,तेन्दुई गांव के करीब पच्चास हजार से अधिक लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति होती है। फोरलेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही से टिमिलपुर में जल निगम की पाइप छह दिन पूर्व क्षतिग्रस्त होगया था। जिसके कारण टिमिलपुर मुख्य मार्ग पर हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। जिससे पेयजल आपूर्ति कस्बा सहित अन्य गांवों में ठप होने पर पानी की बूंद बूंद के लिये हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप लाइन कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि समस्या को लेकर कार्यदायी संस्था को बताया गया है। सुबह तक आपूर्ति ठीक करा दी जायेगी।

Previous article महेश्वर मंदिर मार्ग का निर्माण नही होने से शिवभक्त को परेशानी
Next article हर हर महादेव की जयकारा लगाते हुए शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page