Home चंदौली जाम की समस्या को लेकर परेशान है राहगीर और स्कूली बच्चे

जाम की समस्या को लेकर परेशान है राहगीर और स्कूली बच्चे

0
जाम की समस्या को लेकर परेशान है राहगीर और स्कूली बच्चे
जाम की समस्या को लेकर परेशान है राहगीर और स्कूली बच्चे

सकलडीहा में जाम के कारण वाहनों की लगी लम्बी कतार

सकलडीहा। सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य के दौरान सड़कों पर मिट्टी का ढ़ेर रख दिया जाता है। जिसके कारण सुबह से शाम तक जाम की स्थिती होजाती है। इससे आने जाने वाले राहगीर और महिलाओं को काफी परेशानी होती है। मंगलवार को सुबह और दोपहर में सकलडीहा सघन तिराहे पर वाहनों के खड़ा होने के कारण जाम की स्थिती उत्पन्न होगया था। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस जाम की समस्या को लेकर अनजान रही।
चंदौली से सैदपुर सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इस कार्य को इपको कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है। आरोप है कि विभागीय कंपनी के कर्मचारियों द्वारा मनमानी ढ़ग से नाला की खोदाई करने व सड़क पर मिट्टी खोदकर छोड़ दिये जाने से मार्ग अवरूद्ध होगया है। आये दिन जाम की समस्या से लोग परेशान है। पूर्व में एसडीएम और सीओ ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और एचआर के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने कंपनी के लोगों को खोदाई के तुरंत बाद मिट्टी हटाने व कस्बा में नाला निर्माण तेजी से कराने का निर्देश दिया। इसके बाद भी समस्या बनी हुई है। सुबह शाम भारी वाहनों के आवागमन के कारण जाम लगने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।

Previous article बाढ़ की स्थिती को लेकर जिलाप्रशासन व तहसील प्रशासन अलर्ट,खुला कन्ट्रोल रूम
Next article सकलडीहा में कीचड़ युक्त मार्ग पर पैदल चलना हुआ दूभर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page