5.1 C
New York
Monday, March 23, 2026

Buy now

तिरंगे की आन बान शान में छात्र और शिक्षकों ने लहराया तिरंगा

तिरंगे की आन बान शान में छात्र और शिक्षकों ने लहराया तिरंगा

सकलडीहा पीजी कॉलेज में तिरंगा यात्रा में शामिल शिक्षक और छात्र

सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज बुधवार को शासन प्रशासन के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से हर घर तिरंगा- 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक सहित छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से तीन चरणों में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम चलाया जायेगा।
6 अगस्त को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होना है। जिसमें पहला चरण 2- 8 अगस्त, द्वितीय चरण, 9 -12 अगस्त और तृतीय चरण 13 -15 अगस्त 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजन किया जाना है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया की आने वाले दिनों में भाषण प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के माध्यम से कराया जाएगा। जिसमें छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्याम लाल सिंह यादव, प्रोफेसर उदय शंकर झा, प्रोफेसर इंद्रदेव सिंह, प्रोफेसर विजेंदर सिंह, प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर समीम राईन, डॉक्टर राजेश यादव ,डॉक्टर अजय यादव, डॉक्टर इंद्रजीत ,संदीप सिंह,यज्ञ नाथ पांडेय,अजय कुमार यादव,डॉ अभय कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page