Home चंदौली बाढ़ प्रभावितों के लिये तीस नावों का संचालन हुआ शुरू

बाढ़ प्रभावितों के लिये तीस नावों का संचालन हुआ शुरू

0
बाढ़ प्रभावितों के लिये तीस नावों का संचालन हुआ शुरू
बाढ़ प्रभावितों के लिये तीस नावों का संचालन हुआ शुरू

बाढ़ चौकी पर किसानों का बाढ़ राहत सामाग्री के साथ पशुओं का भूसा का किया वितरण

बाढ़ प्रभावितों को बाढ़ चौकी से किसानों के घर नाव से भेजते हुए तहसील प्रशासन

सकलडीहा। गंगा के तटवती इलाकों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद को लेकर तहसील प्रशासन दिन रात जुटा हुआ है। बीते दो दिनों सेबाढ़ प्रभावित गांवों में किसानों को आने जाने के लिये तीस नावों का संचालन और बाढ़ आश्रय केन्द्र पर राहत सामाग्री का वितरण तेजी से किया जा रहा है। किसानों को मवेशियों के लिये भूसा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिये कुल 12बाढ़ चौकी केन्द्र खोला गया है। जिसमें दो माडल बाढ़ चौकी केन्द्र बनाया गया है। कन्ट्रोल रूप के माध्यम से लोगों से जानकारी भी लिया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावितों को राहत सामाग्री वितरण के लिये बाढ़ राहत चौकी प्राथमिक विद्यालय भूपौली,जूनियर हाईस्कूल नादी निधौरा, प्राथमिक विद्यालय टांडा कला,प्राथमिक विद्यालय नरौली,प्रा.वि.डबरिया,प्रा.वि.बीरासराय,इंटर कालेज बलुआ,बाबा किनाराम इंटर कॉलेज रामगढ़, प्राथमिक विद्यालय मडि़यार हिंगुतर जगदीश सराय और दो माडल बाढ़ राहत चौकी मारूफपुर और नेकनापुर में किसानों के सहयोग के लिये प्रतिदिन नायब तहसीलदार और कानूनगों व लेखपाल की निगरानी में सामाग्री का वितरण किया जा रहा है।

इनसेट में ……
15 गांवो के लिये तीस नावों का संचालन
तहसील प्रशासन की ओर से कैली 1, बलुआ 2,पकड़ी 1,कोहड़ा 1,चकरा 2,पूरा विजयी 1,प्रहलादपुर 1,प्रसहटा 3,दिया 4, गद्दोचक 2,सैफपुरा 3,नादी निधौरा 4,शेरपुर सरैया 3,महरोड़ा 1,नगवा में एक सहित कुल 30नावों के संचालन करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ चौकी से सामन वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही बाढ़ चौकी पर नायब तहसीलदार,कानूनगों सहित लेखपालों को तैनात किया गया है।

बाढ़ चौकी से 702 ग्रामीणो को फूट पैकेट हुआ वितरण
बाढ़ चौकी नेकनामपुर से गददोचक में 6 अगस्त को 150,हिंगुतार चौकी से प्रसहटा 100,रामगढ़ में 177,नरौली के धानापुर में 75 और बाढ़ चौकी मारूफपुर के हसनपुर में 200 बाढ़ राहत सामाग्री दिन में वितरण किया गया। रात में 177 फूट पैकट ग्रामीणों को दिया गया। इसके अलावा मवेशियों के लिये 7 अगस्त को बाढ़ चौकी नादी निधौरा में 43 कुंतल,मारूफपुर में 21.35 कुंतल और 6 अगस्त को बाढ़ चौकी हिंगुतर 69.9 कुंतल और मारूफपुर में 20 कुंतल मवेशियों के लिये भूसा उपलब्ध कराया गया।

बाढ़ से प्रभावित गांव के लिये खुला कन्ट्रोल रूम
बाढ़ से प्रभावित गांव के लोगों की सहायता के लिये तहसील परिसर में 24 घंटा सेवा देने के लिये कंट्रोल रूम खोला गया है। जहां बाढ़ प्रभावित गांव के लोग 05412-246474 पर फोन करके समस्या को अवगत करा सकते है। इसके अलावा एसडीएम और तहसीलदार और अपर जिलाधिकारी के सरकारी नंबर पर सूचना दे सकते है।
Previous article अघोरान्ना परो मंत्र का स्मरण मात्र से कष्टों से मिलती है मुक्ति
Next article ओवर लोड वाहन का चक्का उतरने से घंटों आवागमन प्रभावित
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page