Home चंदौली ओवर लोड वाहन का चक्का उतरने से घंटों आवागमन प्रभावित

ओवर लोड वाहन का चक्का उतरने से घंटों आवागमन प्रभावित

0
ओवर लोड वाहन का चक्का उतरने से घंटों आवागमन प्रभावित
ओवर लोड वाहन का चक्का उतरने से घंटों आवागमन प्रभावित

सकलडीहा रेलवे क्रासिंग के समीप सीसी रोड से गड्ढे में फसी ओवर लोड वाहन

सकलडीहा। चतुर्भुजपुर कस्बा में एक माह पूर्व बनी सीसी रोड पर ओवर लोड वाहनों के आने जाने से जाम की समस्या खड़ी हो जा रहा है। पैदल आने जाने वाले राहगीर और बच्चों को काफी समस्या हो रही है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से ओवर लोड वाहनों पर रोक लगाने को लेकर अनजान बने हुए है। गुरूवार को सुबह रेलवे क्रासिंग पर ओवर लोड वाहन गड्ढे में फस जाने से घंटों आवागमन प्रभावित रहा। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
ओवर लोड गिट्टी और बालू लदी वाहनों के आवागमन से कस्बावासियों को काफी समस्या हो रही है। एक माह पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चतुर्भुजपुर मे सीसी रोड बनाया गया। इसके बाद नाला का निर्माण हो रहा है। सीसी रोड की चौड़ाई कम होने पर टै्रक्टर,पीकअप और ओवर लोड वाहनों के आने जाने पर जाम की स्थिती हो जा रहा है। सुबह रेलवे क्रासिंग पारकर जैसे ही सीसी रोड पर ओवर लोड डंफर चढ़ रहा था। तभी पीछे का चक्का सीसी रोड से उतरकर गड्ढे में फस गया। जिससे आवावगन काफी देर तक प्रभावित रहा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ओवर लोड वाहनों के आवागमन दूसरे मार्ग से नही होने पर कस्बा में जाम लग जाता है। कभी बड़ी हादसा हो सकता है। जिला प्रशासन से ओवर लोड वाहनों का कस्बा से आने जाने पर रोक लगाने की मांग किया है।
Previous article बाढ़ प्रभावितों के लिये तीस नावों का संचालन हुआ शुरू
Next article 78 फीट लम्बा तिरंगा झंडा के साथ बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page