Home चंदौली समस्याओं की निस्तारण में लापरवाही नहीं होगा क्षम्य:एसडीएम

समस्याओं की निस्तारण में लापरवाही नहीं होगा क्षम्य:एसडीएम

0
समस्याओं की निस्तारण में लापरवाही नहीं होगा क्षम्य:एसडीएम
समस्याओं की निस्तारण में लापरवाही नहीं होगा क्षम्य:एसडीएम

सकलडीहा कोतवाली में फरियाद सुनते हुए अधिकारीगण

सकलडीहा। शनिवार को रक्षा बंधन का पर्व होने के कारण सोमवार क समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फरियाद सुनी। इस मौके पर कुल 6 प्रार्थना पत्र में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम ने राजस्व टीम को समय से पहुंचकर छोटी छोटी विवादों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।
समाधान दिवस पर सुबह से ही राजस्व टीम अधिकारियों के नेतृत्व में फरियाद सुनने के लिये जुटी थी। इस दौरान फरियादियों ने राजस्व संबधित समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि अधिकारियों की निर्देश होने के बाद भी राजस्व टीम की ओर से निस्तारण को लेकर टालमटोल किया जाता है। बार बार थाना और तहसील का चक्कर काटना पड़ रहा है। एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण कराने का सख्त निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगा। मौके पर 6 प्रार्थना पत्र में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रजापति,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय,दिनेश, जयप्रकाश चौहान,लक्ष्मीशंकर मिश्रा,गोपाल तिवारी सहित अन्य रहे।

Previous article टे्रन की चपेट में आने से प्रिंटर मजदूर की मौत से कोहराम
Next article ट्रांसफार्मर सिफ्टिंग नहीं होने से तिराहे पर होती है जाम की समस्या
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page