Home चंदौली स्टेशन जाने वाली मार्ग पर जलभरॉव से नही मिल रहा निजात

स्टेशन जाने वाली मार्ग पर जलभरॉव से नही मिल रहा निजात

0
स्टेशन जाने वाली मार्ग पर जलभरॉव से नही मिल रहा निजात
स्टेशन जाने वाली मार्ग पर जलभरॉव से नही मिल रहा निजात

सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप स्टेशन मार्ग पर जलभरॉव के बीच आते राहगीर

सकलडीहा। सकलडीहा स्टेशन जाने वाली मुख्य मार्ग इंटर कॉलेज गेट के सामने जलभरॉव की समस्या से ग्रामीणों को निजात नहीं मिल रहा है। सोमवार को दोपहर बाद हुई बारिश के कारण मार्ग पर जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न होगया। ग्रामीणों ने सचिव की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग किया।
सकलडीहा कस्बा के आम्बेडकर तिराहा से होकर सुबह शाम सैकड़ों लोग कस्बा से होकर रेलवे स्टेशन, चतुर्भुजपुर,पदुमनाथपुर,ओड़वली,तुलसी आश्रम,टिमिलपुर और भोजापुर के लिये आते जाते है। बीते दिनों मार्ग जगह जगह गड्ढे में तब्दील होगया था। ग्रामीणों के हेा हल्ला मचाने पर ग्राम सभा की ओर से भस्सी गिराया गया। बारिश होने पर मार्ग कीचड़ युक्त मार्ग में तब्दील हो जाता है। जिसके कारण जगह जगह जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न हो गयी है। आने जाने वाले राहगीर सहित स्कूली छात्राओं और महिलाओं को समस्या हो रही है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी और सचिव मौन साधे हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। कस्बा के व्यापारियों ने जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है। उधर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव ने बताया कि बारिश के कारण समस्या हो रही है। शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कराया जायेगा।

Previous article ट्रांसफार्मर सिफ्टिंग नहीं होने से तिराहे पर होती है जाम की समस्या
Next article रेलवे क्रासिंग की गेट क्षतिग्रस्त होने से लगा लम्बा जाम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page