Home चंदौली रेलवे क्रासिंग की गेट क्षतिग्रस्त होने से लगा लम्बा जाम

रेलवे क्रासिंग की गेट क्षतिग्रस्त होने से लगा लम्बा जाम

0
रेलवे क्रासिंग की गेट क्षतिग्रस्त होने से लगा लम्बा जाम
रेलवे क्रासिंग की गेट क्षतिग्रस्त होने से लगा लम्बा जाम

कुचमन रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से परेशान वाहन स्वामी

सकलडीहा। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे गेट में सोमवार को अनियंत्रित ट्रक के धक्का मारने से रेलवे गेट क्षतिग्रस्त हो गया । ट्रक रेलवे लाइन में फंस गई । जिससे गेट पर अफरा तफरी माहौल बन गया। हालांकि रेल कर्मियों की सक्रियता से अस्थाई गेट के सहारे आवागमन शुरू कराया। इस दौरान काफी देर तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर स्थित पटना रेलवे लाइन पर कुछमन रेलवे गेट सोमवार को बंद करते समय करीब 8 बजे अनियंत्रित ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया। वही ट्रक रेलवे पटरी पर फंस गई। इसकी जानकारी होते ही रेलकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए ट्रक को रोककर आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी। हालांकि रेल कर्मियों ने ट्रक को किसी प्रकार बाहर निकलवाकर अस्थाई गेट के सहारे आवागमन शुरू कराया। इस दौरान अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर काफी देर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस दौरान कई ट्रेनों का आवागमन सर्तकता से कराया गया। कुछमन गेट बंद करते समय ट्रक चालक के जल्दबाजी की वजह से गेट में धक्का लग गया । जिससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया।

Previous article स्टेशन जाने वाली मार्ग पर जलभरॉव से नही मिल रहा निजात
Next article युवक मंगल दल द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 15 को
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page