Home चंदौली टूटी राम मंदिर का निमार्ण शुरू नही होने से बनवासी भक्तों में नाराजगी

टूटी राम मंदिर का निमार्ण शुरू नही होने से बनवासी भक्तों में नाराजगी

0
टूटी राम मंदिर का निमार्ण शुरू नही होने से बनवासी भक्तों में नाराजगी
टूटी राम मंदिर का निमार्ण शुरू नही होने से बनवासी भक्तों में नाराजगी

टिमिलपुर में सवरी माता और राम लक्ष्मण की टूटी मंदिर व गेट

सकलडीहा। टिमिलपुर स्थित महेश्वर मंदिर के समीप बीस वर्ष पूर्व माता सवरी और भगवान राम और लक्षमण की मूर्ति स्थापित हुआ था। बीते दो माह पूर्व हाइवे और नाला निर्माण के दौरान मंदिर का कुछ हिस्सा और गेट तोड़ दिया गया। तोड़ने से पूर्व भगवान की मूर्ति और सवरी माता की मूर्ति बगल के भवन में रख दिया गया है। दो माह से अधिक समय होने के बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से जर्जर मंदिर और गेट का निर्माण आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। जिसे लेकर बनवासी भक्तों में आक्रोश है। मंदिर का निर्माण शीघ्र पूरा नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
टिमिलपुर में प्राचीन शिव सरोवर के समीप महेश्वर मंदिर,दुर्गा माता मंदिर,संतोषी माता मंदिर,विश्वकर्मा मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर,राम जानकी मंदिर,हनुमान मंदिर और माता सवरी और राम लक्ष्मण की मूर्ति वर्षो पूर्व स्थापित हुआ था। हाइवे के निर्माण के दौरान सवरी माता मंदिर तोड़ने से पूर्व मंदिर में स्थापित मूर्ति को हटाकर दूसरे भवन में रख दिया गया। वही मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत बनी गेट भी तोड़ दिया गया। दो माह से अधिक समय बाद भी गेट निर्माण और मंदिर निर्माण कार्य अधूरा होने से बनवासी भक्तों में आक्रोश है। महेन्द्र बनवासी, लखन,शंकर बनवासी आदि ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण होने के बाद भी मंदिर और गेट निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। मूर्ति की भी स्थापित नहीं किया गया है। शीघ्र कराये जाने की मांग किया।

Previous article एनसीसी कैडेट छात्र छात्राओं को तिरंगा वितरित किया गया
Next article भारत का तिरंगा हर भारतवासियों का सम्मान और पहचान: मुशायरा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page