Home चंदौली रेल में सफर करते समय सेल्फी लेने से बचे नही हो सकता है हादसा

रेल में सफर करते समय सेल्फी लेने से बचे नही हो सकता है हादसा

0
रेल में सफर करते समय सेल्फी लेने से बचे नही हो सकता है हादसा
रेल में सफर करते समय सेल्फी लेने से बचे नही हो सकता है हादसासकलडीहा इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट को किया जागरूकसकलडीहा इंटर कॉलेज में कैडेट को सम्बोधित करते आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार सिंह
सकलडीहा।सकलडीहा इंटर कालेज के सभागार में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा व केंद्रीय सतर्कता आयोग भ्रष्टाचार निवारण के तहत एनसीसी कैडेट को जागरूक किया गया। इस दौरान आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रेल आप की सार्वजनिक सम्पत्ति है।जिसकी सुरक्षा करना आप का दायित्व है। रेल पर सफर करते वक्त गेट पर नहीं रहे और सेल्फी नहीं ले।
रेल की पटरियों को पार करते वक्त रोपवे ओर सबवे का ही प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि आप का जीवन अनमोल है व आप का इंतजार घर पर आप के स्वजन कर रहे। उन्होंने बताया कि हमारा कार्यक्रम डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया भारत सरकार रेल मंत्रालय द्वारा जनहित में हो रहा।जिस विभाग में कोई रिश्वत लेता है तो उसके खिलाफ कारवाही के लिए निर्भीक होकर शिकायत करें। वहीं उन्होंने स्वच्छता पर भी जोर दिया।संचालन कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा,ने किया इस मौके पर प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी, आरक्षी संजय कुमार पाण्डेय,संजीव यादव,सूबेदार चंद्रशेखर यादव ,हवलदार,इंद्र मान देवांग व एनसीसी कैडेट उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page