सकलडीहा पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप पांडेय जानकारी देते हुए
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को मिशन शक्ति-5 के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी से सशक्त लोकतंत्र विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची शक्ति तभी संभव है जब महिलाओं की भागीदारी हर स्तर पर सुनिश्चित हो। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब समाज की आधी आबादी निर्णय प्रक्रिया में समान रूप से शामिल होती है।कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक सहभागिता से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। भाषण प्रतियोगिता में कुल 20 छात्र छात्राओं ने अपने विचार प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की ओर से प्रीति कुमारी को प्रथम, आस्था कुमारी द्वितीय और शरद कुमार जायसवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर शमीम राईन, अजय कुमार यादव, डॉक्टर जितेंद यादव,डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ0 सीता मिश्रा ,डॉ0 वंदना आदि मौजूद रही।
