Home चंदौली रंगोली प्रतियोगिता,देवताओं तक के रूप प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया भाग

रंगोली प्रतियोगिता,देवताओं तक के रूप प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया भाग

0
रंगोली प्रतियोगिता,देवताओं तक के रूप प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया भाग

सकलडीहा। कस्बा के समीप बृजनंदनी कॉन्वेट स्कूल में शनिवार को धनतेरस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, दीया सजावट प्रतियोगिता एवं मिट्टी से मूर्ति बनाने व देवी देवताओं के रूपो में रंगमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कई तरह के कला पर आधारित रंगोलीया भी बनाई। रंगोली की कला में मुख्य रूप से चंद्रयान, किसान अब किसान नहीं एक अन्नदाता, छठ सिर्फ पर्व या छठ महापर्व, चंद्रयान की सफलता भारत की विजय गाथा, राम सीता स्वयंवर, प्रदूषण हटाओ ,पृथ्वी बचाओ, ग्लोबल वार्मिंग आदि विषयों पर बच्चों ने रंगोली बनाई ।इसके पूर्व प्रातः विद्यालय की प्रार्थना सभा में छोटे बच्चों ने झांकी निकालकर राम के वन से लौटने और भगवान राम के राज्यभिषेक का सफल मंचन कर राम दरबार लगाया और सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया।अपराह्न में रंगोली प्रतियोगिता, मिट्टी से मूर्ति बनाओ प्रतियोगिता एवं दिया सजावट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।मिट्टी से मूर्ति बनाने की प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ ही विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाई जो बरबस ही मन मोह लेती थी।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से तनिष्का सिंह, गायत्री यादव, अंकिता राय, निहारिका सिंह, अर्पिता पाण्डेय, परिधि सिंह, आस्था यादव, अमृता, खुशबू मौर्य, अवीसी सिंह, दिव्या गुप्ता, दिया वर्मा, निधात्री पाठक, यशवर्धन सिंह, अमन यादव, कार्तिक सिंह, रितेश, वैभव आदि ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में शिक्षकों में मुख्य रूप से अविनाश मिश्रा, विनोद यादव, सदा रूखशा, रूबी सिंह, ममता शर्मा रवि यादव आदि उपस्थित रहे।इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ0 अखिलेश अग्रहरि ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समय समय पर विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे बच्चों के मन मस्तिष्क में सामाजिक और भारतीय परंपराओं का निर्माण हो सके। इस कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ0आशुतोष त्रिपाठी ने किया ।

Previous article डंपर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल।
Next article बीज गोदाम पर पच्चास प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page