बारिश के कारण धान की कई एकड़ फसल बर्बाद
बारिश के कारण ईटवा गांव में लोटी धान की फसल पानी में
सकलडीहा। दो दिन से हो रही बारिश के कारण विकास खंड के कई गांवों में किसानों की धान की खड़ी फसल लोट गयी है। किसानों के आंख के सामने बर्बाद हो रही फसल को लेकर किसान चिंतित है। किसानों ने बर्बाद हुए फसलों का मुआयना कराकर मुआवजा दिलाने की मांग किया।
सकलडीहा विकास खंड के ईटवा,बलारपुर,नागेपुर,सकलडीहा,टिमिलपुर,बथावर,खड़ेहरा,धरहरा,विशुनपुर गोहदा,नईबाजार,तुलसीआश्रम,दुर्गापुर, पपौरा,बथावर,सरेहुआ,रूपेठा,चकरिया,बहबलपुर सहित विभिन्न दर्जनों गांवों में दो दिनों से हो रही बारिश के कारण किसानों की धान की खड़ी फसल लोट गया है। पानी में बर्बाद हो रहे फसल को लेकर किसान चिंतित है। किसान नेता अरविंद, देवीलाल,मुसाफिर यादव,राढ़ू यादव,आनंद पांडेय,अजय सिंह,बबलू सिंह सहित अन्य किसानों ने जिला प्रशासन से नुकसान हुए फसलों का आकलन करते हुए मुआवजा दिलाने की मांग किया है।