Home चंदौली बिहार की जीत जनता का भाजपा पर विश्वास और भरोशे की है जीत: मंत्री

बिहार की जीत जनता का भाजपा पर विश्वास और भरोशे की है जीत: मंत्री

0
बिहार की जीत जनता का भाजपा पर विश्वास और भरोशे की है जीत: मंत्री
बिहार की जीत जनता का भाजपा पर विश्वास और भरोशे की है जीत: मंत्री

सकलडीहा अपने गृह निवास पर जनता के बीच बिहार चुनाव की खुशी मनाते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सहित अन्य

सकलडीहा। बिहार में भाजपा गठबंधन को मिली प्रंचड जीत से पूरे देश में हर्ष है। रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के गृह निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बिहार के जनता का भाजपा के विकास का विश्वास और भरोशे की जीत है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मोदी योगी सरकार को बधाई दिया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बिहार में जिस विश्वास और भरोसे से भाजपा और उनके सहयोगी दल को जनता ने वोट किया है। उसका यह परिणाम है। यह जीत बिहार की जनता का जीत है। बिहार को जंगल राज से मुक्ति का जीत है। जिस तरह से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यूपी आगे बढ़ रहा है। उसी प्रकार से बिहार की विकास के लिये जनता ने भारी बहुमत से वोट करके प्रचंड जीत दिलाया है। बिहार की जनता विकास को लेकर जागरूक है। इसके पूर्व कार्यकर्ताओ ने बिहार की जीत पर जोरदार स्वागत किया। अंत में मंत्री ने कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों को चले रहे एसआईआर कार्य के सत्यापन में जुट जाने का आवाहन किया। कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के तहत वन मतदाता सूची बन रहा है। जो पंचायत चुनाव से लेकर विधान सभा और लोकसभा चुनाव के लिये एक ही सूची होगी। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग के सदस्य शिवमंगल बियार,कमलेश मौर्या,रमाशंकर खरवार एके पटवा,रतेन्द्र राजभर,सूरज सिंह,अरविंद राजभर,गोपाल राजभर,अमित राय,संजय पांडेय,पूनम चौहान,बबलू चौरसिया,रामप्रताप,विकास राय,टुनटून,अतुल सिंह,बाढ़ू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article बालक वर्ग में बसिला और बालिका वर्ग में सलेमपुर का दबदबा
Next article वरिष्ठ चिकित्सक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page