Home चंदौली क्रय केन्द्रों पर दर्ज मोबाइल नंबर बिचौलियों की हुई तो होगी कार्रवाई

क्रय केन्द्रों पर दर्ज मोबाइल नंबर बिचौलियों की हुई तो होगी कार्रवाई

0
क्रय केन्द्रों पर दर्ज मोबाइल नंबर बिचौलियों की हुई तो होगी कार्रवाई
क्रय केन्द्रों पर दर्ज मोबाइल नंबर बिचौलियों की हुई तो होगी कार्रवाई

सकलडीहा क्रय केन्द्र का निरीकण करते हुए एसडीएम कुंदन राज कपूर

सकलडीहा। क्रय केन्द्रों पर धान की खरीदारी को लेकर जिला प्रशासन लगातार सख्ती बनाये हुए है। मंगलवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर सकलडीहा और धानापुर विकास खंड के क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर पर दर्ज मोबाइल नंबर का सत्यापन और किसानों से पूछताथ किया। चेताया कि किसी भी बिचौलियों का मोबाइल नंबर दर्ज होने पर क्रय केन्द्र प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
सकलडीहा, चहनिया और धानापुर विकास खंड में क्रय केन्द्रों पर किसानों की धान की खरीदारी और किसानों के धान का सत्यापन को लेकर तहसील प्रशासन लगातार कवायद में जुटा हुआ है। लेखपालों को सख्त निर्देश है कि किसानों के धान का सत्यापन नियमानुसार तत्काल करे। किसानों की धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगया। ऑनलाइन सत्यापन में किसी कर्मचारी या लेखपाल द्वारा हीला हवाली या किसी प्रकार की शोषण करने की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने सीधे कार्रवाई का संकेत दिया। इसके साथ सकलडीहा,महेसुआ,ढेाढिया और नईबाजार और चहनिया के क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। रजिस्टर में दर्ज किसानों के मोबाइल पर बात कर धान खरीद के बारे में जानकारी लिया। रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबर का सत्यापन के लिये तहसील से कर्मचारी लगाये गये है। रानेपुर और नईबाजार में क्रय केन्द्र की मिल रही शिकायतों की जांच कराने की बात कही। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि धान की खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। अधिक से अधिक धान खरीदारी का लक्ष्य है। किसी बिचौलिये का मोबाइल नंबर होने पर क्रय केन्द्र प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर क्रय केन्द्र प्रभारी विजय गुप्ता,भूपेश सागर सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article पारिवारिक कलह से परेशान मजदूर ने खाया विषाक्त पदार्थ मौत
Next article स्कूली वाहन के टक्कर से बाइक सवार घायल,रेफर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page