समस्याओं का निस्तारण में लापरवाही क्षम्य:नही
सकलडीहा तहसील दिवस पर फरियाद सुनते हुए अधिकारीगण
सकलडीहा। तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त राजेश कुमार ने फरियादियों से रूबरू हुए। इस दौरान फरियादियों की ओर से कुल पच्चास प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें से मौके पर पांच प्रार्थना पत्र शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।शेष को संबधित विभाग के अधिकारियों को समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,सीओ स्नेहा तिवारी,बीडीओ विजय सिंह,नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद,एसडीओ बिजली सियाराम यादव,पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
