9.5 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

बगैर किसी सूचना के सकलडीहा अलीनगर तिराहा मार्ग बंद होने से वाहन चालकों सहित आम राहगीरों को झेलनी पड़ी परेशानी

बगैर सूचना सकलडीहा अलीनगर तिराहा मार्ग बंद होने से राहगीरों को परेशानी

तिराहे पर रास्ता बंद होने से चार पहिया,स्कूली वाहन सहित एम्बुलेंस कर्मीयों को फजीहत

मुगलसराय और वाराणसी ट्रेन पकड़ने के लिये जाने वाले यात्रियों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा

सकलडीहा अलीनगर तिराहा बंद कर सड़क निर्माण में जुटे कार्यदायी संस्था के कर्मचारी और अधिकारी

सकलडीहा। सकलडीहा में बीते तीन सालों से हाइवे सड़क निर्माण हो रहा है। इसके बाद भी मात्र एक किलोमीटर सड़क का निर्माण दोनों पटरी पूरा नहीं हो पाया है। रविवार को बगैर सूचना दिये कार्यदायी संस्था की ओर से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर हाइवे निर्माण के लिये रास्ता बंद कर दिया गया। जिससे सुबह से लेकर शाम तक आने जाने वालों को काफी परेशानी हुई। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को शाम तक हाइवे निर्माण के लिये रास्ता बंद रखा जायेगा। वैकल्पिक रूप से बथावर और ताजपुर से दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिये सुविधा शुरू किया गया है।
सकलडीहा में हाइवे निर्माण को लेकर व्यापारी से लेकर पटरी दुकानदार परेशान है। डा.आम्बेडकर तिराहा से होकर रेलवे स्टेशन सकलडीहा जाने वाले यात्रियों को काफी समस्या हो रही है। रविवार को सुबह बगैर सूचना सकलडीहा अलीनगर तिराहा बंद कर दिये जाने से मुगलसराय और वाराणसी से आने जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। स्कूली वाहन से लेकर एम्बुलेंस कर्मी और सवारी वाहनों को पांच से सात किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ा। बड़ी वाहनों को अलीनगर से ही चंदौली होते हुए चहनिया,कमालपुर,धानापुर और सैदपुर के लिये जाना पड़ा। रविवार को अलीनगर तिराहा के समीप लगने वाली मीना बाजार में जाने वाली महिलाओं और बच्चों को काफी असुविधा हुई। कार्यदायी संस्था की ओर से बगैर सूचना सड़क निर्माण के लिये ढ़लाई शुरू कराने से ग्रामीण और राहगीर कोसते नजर आये। टे्रन पकड़कर जाने वाले यात्री भी परेशान दिखे। दर्जनों दुकानदारों की कारोबार प्रभावित रहा। तेन्दुईपुर सहित अन्य गांव के बिमार और जरूतर मंद लोगों को वैकल्पिक रास्ते से होकर जाना पड़ा। पुलिस प्रशासन को आवागमन को लेकर काफी मशक्कत उठानी पड़ी। इस बाबत कार्यदायी संस्था के प्र्रबंधक डीके स्वामी ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद शाम को आने जाने के लिये रास्ता शुरू कराया जायेगा।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page