Home चंदौली उड़ाका दल की टीम में पांच नकलचियों को किया रिस्टीकेट

उड़ाका दल की टीम में पांच नकलचियों को किया रिस्टीकेट

0
उड़ाका दल की टीम में पांच नकलचियों को किया रिस्टीकेट
उड़ाका दल की टीम में पांच नकलचियों को किया रिस्टीकेट

एलएलबी की परीक्षा के दौरान जांच करते टीम

सकलडीहा। जिले के सकलडीहा सहित कुल पांच महाविद्यालयों में बीते 16 दिसम्बर से एलएलबी की परीक्षा शुरू है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा में उड़ाका दल टीम का गठन किया गया है। जिसमें सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्रोफेसर विजेंदर सिंह, डॉ संदीप जायसवाल एवं डॉ नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम जांच पड़ताल किया जा रहा है। जिसमें पांच नकलचियों को अनुचित संशाधन का प्रयोग करने पर रिस्टीकेट कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय की परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचारू पूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिये उड़ाका दल की टीम लगातार जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर गहन निरीक्षण में जुटी हैं। अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ 16 दिसम्बर से विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षाएं भी शुरू हो गई है जिसके लिए जनपद में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। एलएलबी की परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए अब तक कुल पांच परीक्षार्थी विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय मुग़लसराय में पकड़े गए जिसे उड़ाका दल की टीम द्वारा रस्टिकेट कर दिया गया । उड़ाका दल की टीम द्वारा किये गये रस्टिकेट की कार्यवाही से परीक्षार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। उड़ाका दल की टीम जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमण कर रही है और शासन की मनसा के अनुरूप सुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने हेतु सभी केंद्र व्यवस्थापकों को यह निर्देशित किया कि किसी भी दशा में नकल नहीं होने पाए।

Previous article कालाबाजारी के आरोप में कोटेदार के खिलाफ एफआईआर
Next article सकलडीहा अलीनगर तिराहा मार्ग बंद होने से दूसरे दिन भी जाम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page