Home चंदौली सकलडीहा अलीनगर तिराहा मार्ग बंद होने से दूसरे दिन भी जाम

सकलडीहा अलीनगर तिराहा मार्ग बंद होने से दूसरे दिन भी जाम

0
सकलडीहा अलीनगर तिराहा मार्ग बंद होने से दूसरे दिन भी जाम
सकलडीहा अलीनगर तिराहा मार्ग बंद होने से दूसरे दिन भी जाम

मुगलसराय और वाराणसी ट्रेन पकड़ने के लिये जाने वाले यात्रियों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा

सकलडीहा अलीनगर तिराहा बंद होने से वनवे मार्ग होने से लगा वाहनों की कतार

सकलडीहा। सकलडीहा में बीते तीन सालों से हाइवे सड़क निर्माण हो रहा है। इसके बाद भी मात्र एक किलोमीटर सड़क का निर्माण दोनों पटरी पूरा नहीं हो पाया है। रविवार को बगैर सूचना दिये कार्यदायी संस्था की ओर से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर हाइवे निर्माण के लिये रास्ता बंद कर दिया गया। जिससे सुबह से लेकर शाम तक आने जाने वालों को काफी परेशानी हुई। सेामवार को दूसरे दिन भी मार्ग बंद होने से आने जाने वाले राहगीर और स्कूली वाहनों को काफी समस्या हुई। वैकल्पिक रूप से बथावर और ताजपुर से दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिये सुविधा शुरू किया गया है।
सकलडीहा में हाइवे निर्माण को लेकर व्यापारी से लेकर पटरी दुकानदार परेशान है। डा.आम्बेडकर तिराहा से होकर रेलवे स्टेशन सकलडीहा जाने वाले यात्रियों को काफी समस्या हो रही है। रविवार की सुबह बगैर सूचना सकलडीहा अलीनगर तिराहा बंद कर दिये जाने से मुगलसराय और वाराणसी से आने जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दूसरे दिन भी रास्ता बंद होने से स्कूली वाहन से लेकर एम्बुलेंस कर्मी और सवारी वाहनों को पांच से सात किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ा। इस दौरान बड़े वाहनों को अलीनगर से ही चंदौली होते हुए चहनिया, कमालपुर, धानापुर और सैदपुर के लिये जाना पड़ा। जबकि कार्यदायी संस्था की ओर से सोमवार को दोपहर बाद रास्ता शुरू कराये जाने का आश्वासन दिया गया था।

Previous article उड़ाका दल की टीम में पांच नकलचियों को किया रिस्टीकेट
Next article तहसील मार्ग निर्माण में लेट से अधिवक्ताओं ने जताया नाराजगी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page